Vistaar NEWS

MPPSC के पेपर में बड़ी लापरवाही, भोपाल के कमला नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल में बांटा गया सॉल्व क्वेश्चन पेपर

Accused of distributing solved papers in MPPSC State Eligibility Test.

MPPSC की राज्य पात्रता परीक्षा में सॉल्व पेपर बांटने का आरोप.

MP News: मध्य प्रदेश पीएससी(MPPSC) की राज्य पात्रता परीक्षा (SET) में बड़ी लापरवाही सामने आई है. भोपाल के कमला नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल में सॉल्व पेपर बांटने का आरोप लगा है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि आधे से ज्यादा क्वेश्चन पेपर पहले से सॉल्व थे. जिसके बाद एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. जिसके कारण लगभग 45 मिनट बाद पेपर शुरू किया गया.

आधे अभ्यर्थियों को सॉल्व पेपर दिए गए

पूरा मामला भोपाल के कमला नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल का है. केंद्र पर 12 बजे से 3 बजे तक पेपर का समय निर्धारत किया गया था. लेकिन अभ्यर्थी साढ़े 4 बजे के बाद बाहर आए. इसके बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि केंद्र में 40 मिनट बाद पेपर दिया गया. इसके बाद जब पेपर मिले तो इनमें आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों को सॉल्व क्वेश्चन पेपर दिए गए. फिर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया फिर 45 मिनट बाद फिर से दूसरे क्वेश्चन पेपर देकर परीक्षा शुरू करवाई गई.

50 में से 40 क्वेश्चन पहले से सॉल्व थे

कैंडिडेट्स ने बताया कि एग्जाम शुरू होने से पहले ही क्वेश्चन पेपर खुले हुए थे. कई अभ्यर्थियों के क्वेश्चन पेपर में 50 में से 40 प्रश्न पहले से सॉल्व थे. इतना ही नहीं रफ कार्य भी किया गया था. परीक्षा देने आई कोमल नाम की एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसका क्वेश्चन पेपर चूड़ामणि के नाम से सॉल्व था. हालांकि अभी तक ऑफिशियल किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है.

अभ्यर्थियों की मामले में जांच की मांग

वहीं सॉल्व पेपर मिलने से गुस्साए कैंडिडेट्स ने मामले में जांच की मांग की है. कैंडिडेट्स ने कहा कि मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए. इसके साथ ही 1 मार्च को हुए एग्जाम को कैंसिल करके फिर से परीक्षा को रीशेड्यूल करें.

बता दें MPPSC की राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए प्रदेश में राजधानी भोपाल समेत 12 जिलों में सेंटर बनाए गए थे. इस एग्जाम में एक लाख 46 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया.

ये भी पढे़ं: MP में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का बड़ा प्रहार, सालभर में 57 करोड़ की काली कमाई बेनकाब; 66 मामलों में हुई सजा

Exit mobile version