Gwalior News: ग्वालियर में आवारा सांड का आतंक, बुजुर्ग व्यक्ति को पटक-पटक कर किया अधमरा, ICU में भर्ती

Gwalior News: घटना के बाद घायल बुजुर्ग के बेटे अचन्द्र सिंह ने नगर निगम पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि इस इलाके में पहले भी आवारा सांडों की दहशत देखने को मिली है और कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
Gwalior News

आवारा सांड ने बुजुर्ग व्यक्ति पर किया हमला

Gwalior News: आए दिन आवारा पशुओं का आतंक देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आया है, जहां एक आवारा सांड ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

आवारा सांड ने बुजुर्ग व्यक्ति पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के डीडी नगर का है. खबरों के मुताबिक, सोमवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. वॉक के बाद जब वे अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी पास में खड़े एक आवारा सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया.

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सांड ने बुजुर्ग को जमीन पर पटक दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. जैसे ही आसपास के लोगों ने सांड को हमला करते देखा, उन्होंने लाठी-डंडों से उसे भगाया और घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया.

घायल बुजुर्ग ICU में भर्ती

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. यह पूरी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-भोपाल के बड़ा तालाब से अतिक्रमण हटाने का महा-अभियान, तोड़े जाएंगे अवैध निर्माण, भदभदा में शुरु हुआ बुलडोजर एक्शन

नगर निगम पर लापरवाही का लगा आरोप

घटना के बाद घायल बुजुर्ग के बेटे अचन्द्र सिंह ने नगर निगम पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि इस इलाके में पहले भी आवारा सांडों की दहशत देखने को मिली है और कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

ज़रूर पढ़ें