Ladli Behna Yojana 33st Kist: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल यानी 14 फरवरी को लाडली बहना योजना के तहत 33वीं किस्त जारी करेंगे. मुख्यमंत्री 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में कल 1500-1500 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे.
खंडवा से किस्त जारी करेंगे मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश की लोकप्रिय लाडली बहना योजना की कल 33वीं किस्त जारी की जाएगी. 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खंडवा के दौरे पर रहेंगे. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री खंडवा के पंधाना से सिंगल क्लिक के जरिए लाडली बहना योजना की पात्र करोड़ों महिलाओं के खाते में 33वीं किस्त जारी करेंगे. लाडली बहना योजना की धनराशि लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में प्राप्त होगी.
लाडली बहना की किस्त हर महीने 10 से 20 तारीख के बीच में जमा की जाती है. योजना के तहत अब तक 32 किस्त जारी हो चुकी हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 32वीं किस्त 16 जनवरी 2026 को नर्मदापुरम में जारी की थी.
कैसे चेक करें राशि आई या नहीं?
लाडली बहना योजना की मिलने वाली राशि को आप कुछ स्टेप्स फॉलो करके आसानी से जान सकते हैं.
- सबसे पहले आपको आपको लाडली बहना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर क्लिक करना होगा.
- यहां होम पेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें.
- लाभार्थी महिलाओं को पंजीयन नंबर या समग्र क्रमांक भरना होगा.
- अब कैप्चा कोड भरकर एंटर करना होगा.
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा.
- अब ओटीपी को वैरिफाई करके आप धनराशि मिलने की जानकारी देख सकते हैं
लाडली बहनों के लिए क्या है पात्रता?
- मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी होना जरूरी है.
- लाभार्थी की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
- हितग्राही महिला का खुद का बैंक में अकाउंट होना जरूरी है.
- बैंक खाते में आधार लिंक और डीबीटी सक्रिय होना जरूरी है.
- समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई जरूरी.
ये भी पढ़ें: MP News: लव मैरिज में इतना बड़ा धोखा! 6 महीने पहले की शादी, पति निकला 2 बच्चों का बाप; दुखी होकर कर लिया सुसाइड
