MP News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल लंबे समय से क्षेत्र से लापता है जिसको लेकर न केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस भी अब चिंतित हो गई है. रीवा में आज कांग्रेस के महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने आईजी ऑफ़िस पहुंच कर विधायक के गुमशुदगी की शिकायत की है.
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
गुरमीत सिंह मंगू ने कहा विधायक को खोजने का प्रयास किया है, लेकिन विधायक नहीं मिल रहे ये बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है कि बीजेपी की सरकार होते हुए भी पार्टी के विधायक लापता है और उनकी जान को खतरा है. ऐसे में अगर विधायक की जान को खतरा है तो आम आदमी का क्या होगा कहा जाएगा. इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि विधायक सामने आए कांग्रेस पार्टी का प्रदेश आला कमान उनको सुरक्षा देने का वादा करता है. कांग्रेस ने विधायक की कार्यप्रणाली को नाटक बताया है.
भाजपा ने स्पष्ट किया पूरा मामला
इस पूरे मामले पर भाजपा ने भी अपना रूख स्पष्ट किया है. विधायक प्रदीप पटेल 3 जनवरी को हाईवे के किनारे दो कांग्रेस नेताओं की जमीन पर पहुंचे थे, जहां पटेल उनके साथ विवाद में धिर गए. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि विवाद के दौरान लोगों ने विधायक को वहां से विवाद के बाद खदेड़ दिया था, जिसके बाद स्थिति के बिगड़ने पर पुलिस ने पूरे विवाद में हस्तक्षेप किया और विधायक को वहां से सुरक्षित बाहर निकालकर थाने पहुंचाया. इस पूरी घटना के बाद से विधायक क्षेत्र से लापता हो गए.
ये भी पढे़ं- एमपी और यूपी के बॉर्डर धड़ल्ले से चल रहा था पेट्रोल-डीजल का अवैध कारोबार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
