MP News: केरल स्टोरी फिल्म की कहानी की तरह भोपाल में रेप और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने भोपाल में किराए पर फ्लैट रखा हुआ था और यही फ्लैट अय्याशी का अड्डा बनाकर रखा था. पुलिस ने गिरोह की दो बहनों को गिरफ्तार किया है. जिनका नाम अमरीन और आफरीन है. इन दोनों पर आरोप है कि लड़कियों को पहले फुसलाकर काम देने के बहाने से घर लाते थे और से नशीली पदार्थ देकर उनके साथ रेप करवाते थे. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे. मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बाकी तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस अहमदाबाद रवाना हुई है.
विधवा ने थाने में दर्ज करवाई थी शिकायत
दरअसल एक छत्तीसगढ़ की रहने वाली ब्यूटीशियन और एक विधवा ने थाने में शिकायत की थी कि उनके साथ नशा देकर बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया. दोनों पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि दोनों बहनों ने उन्हें जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने को दबाव डाला. उनसे नमाज और कुरान की पढ़ाई करवाई गई. दोनों बहनें राजधानी में धर्म परिवर्तन का नेटवर्क चला रही थीं. गरीब लड़कियों को टारगेट करती थीं, नौकरी का झांसा देकर फंसाती थीं. दोनों अमीर युवकों को लड़कियां सप्लाई करती थीं. काली कमाई के बूते झुग्गी बस्ती से निकलकर रॉयल विला में आलीशान घर तक पहुंचीं. अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं. लड़कियों पर शराब और ड्रग्स लेने के लिए दबाव डालती थीं. अमरीन के मोबाइल में कई संदिग्ध वाट्सऐप ग्रुप मिले. तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जारी है.
पुलिस ने आरोपी बहनों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया
सागर रॉयल विला कॉलोनी में C स्टार बिल्डिंग के मकान नंबर 301 में आरोपी अमरीन उर्फ माहिरा रहती थी. यही वो जगह है, जहां मासूम लड़कियों और महिलाओं के साथ अत्याचार और शोषण किया जाता था. अमरीन अपने दो बच्चों के साथ, बहन आफरीन और अपने बॉयफ्रेंड चंदन यादव के साथ रहती थी. पुलिस ने इसी घर से दोनों बहन और अमरीन के बॉयफ्रेंड चंदन यादव को गिरफ्तार किया है, इसके बाद से फ्लैट पर ताला लटक रहा है.
इसी फ्लैट में आरोपी अमरीन लड़कियों को झांसे में लेकर काम करने के बहाने से अपने घर लेकर आती थीं. फिर उन्हें बड़े घरानों में मुंबई और अहमदाबाद सप्लाई कर देती थीं. जिसके बाद लड़कियों को नशीली पदार्थ देकर यौन शोषण किया जाता था. इसके बदले में आरोपी पैसा वसूलते थे. इतना ही नहीं लड़कियों को बड़ी पार्टी, क्लब और पब में भी परोसा जाता था. मामले का खुलासा तब हुआ, जब बागसेवनिया थाने में FIR दर्ज हुई.
‘लड़कियों को देखकर लगता था कि परिवार के साथ रहती हैं’
कॉलोनी वालों का कहना है कि फ्लैट में रहने वाली लड़कियां बहुत प्राइवेट रहती थीं. देखने में तो लगता था कि परिवार रहता है. उनकी गतिविधियां आस पड़ोस के लोगों को समझ नहीं आती थी. कॉलोनी वाले भी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हैरान रह गए. कॉलोनी वालों को अंदाजा ही नहीं था कि कॉलोनी के भीतर ही फ्लैट में गंदा खेल चल रहा है. कॉलोनी वालों ने कहा कि पुलिस ने आज ही लड़कियों को गिरफ्तार किया है. उसके बाद पता चला कि यहां कुछ इलीगल एक्टिविटीज होते थे. यहां पर दो बच्चे भी रहते थे.
ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल से 2 नई ट्रेनों का शुभारंभ, धनबाद एक्सप्रेस से झारखंड जाना होगा आसान
