Vistaar NEWS

MP News: नकल माफिया का कहर! नेहरू कॉलेज में खुलेआम चला पूरा खेल, CCTV में कैद हुआ मामला

Representative Image

सांकेतिक तस्‍वीर

MP News: जीवाजी यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में नकल का बड़ा खेल सामने आया है. सबलगढ़ स्थित नेहरू डिग्री कॉलेज में खुलेआम नकल कराए जाने का मामला उजागर हुआ है, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

परीक्षा में बेखौफ नकल

बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान छात्र बेखौफ होकर नकल करते नजर आए. हैरानी की बात यह है कि पूरा मामला कॉलेज परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

नियम सख्ती के बाद भी प्रशासन लापरवाह

सूत्रों के मुताबिक, उच्च शिक्षा विभाग के सख्त नियमों के बावजूद कॉलेज प्रशासन पूरी तरह लापरवाह नजर आया. कलेक्टर द्वारा नकल रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बाद भी व्यवस्थाएं फेल साबित हुईं.

फ्लाइंग स्क्वाड की कार्रवाई

वहीं, जीवाजी विश्वविद्यालय फ्लाइंग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और एक सैकड़ा से अधिक छात्रों से नकल की पर्चियां जब्त कीं. इस कार्रवाई के बाद भी सवाल यही उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में नकल कैसे हो रही थी.

मुख्य बिंदु

ये भी पढे़ं- MP News: एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

Exit mobile version