Vistaar NEWS

MP News: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत

Parents and daughter died in a road accident.

सड़क हादसे में माता-पिता और बेटी की मौत हो गई.

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकीबेटी को पीछे को कुचल दिया. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा गुरुवार दोपहर रतवाई बिजौली थाना क्षेत्र का है. परिवार जालौन का रहने वाला था.

परीक्षा दिलवाने ले जा रहे थे माता-पिता

बेहट एसडीओपी मनीष यादव के मुताबिक मृतकों की पहचान चंद्रपाल जाटव(45), राजश्री जाटव(40), उनकी बेटी अर्पिता जाटव(18) के रूप में हुई है. गुरुवार को उनकी बेटी अर्पिता का JEE का एग्जाम था. बिजौली के रतवाई में BBM कॉलेज में परीक्षा का सेंटर था. चंद्रपाल, पत्नी राजश्री के साथ बाइक पर बेटी अर्पिता को पेपर दिलाने के लिए निकले. उन्होंने गिरवाई थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप की बाइक ली थी. वह जल्दबाजी में रास्ता भटक गए और परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर आगे निकल गए. इसके बाद किसी राहगीर से कॉलेज का एड्रेस पूछा और वापस लौटने लगे. जब वह थाने से 100 मीटर दूर थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दंपती और उनकी बेटी सड़क पर गिर गए और डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई.

आरोपी ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी सकते में आ गई, क्योंकि सड़क पर शव और खून ही खून पड़ा हुआ था. हालत यह थी कि उनके बैग में रखे दस्तावेज भी खून से सन गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. साथ ही शवों को वहां से निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया. बताया गया है कि चंद्रपाल के परिवार में उसकी पत्नी, बेटी और दो बेटे सत्यम और बिट्टू हैं. पति-पत्नी और बेटी की मौत के बाद अब उनके परिवार में सिर्फ दो बेटे बचे हैं. हादसे का पता चलते ही वह ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं. हादसे के बाद आरोपी चालक अपना डंपर छोड़कर भाग निकला. मौके पर पहुंची पुलिस ने खाका से भरा हुआ डंपर जब्त कर लिया. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी चालक खाका भरकर आ रहा था. अब पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है.

ये भी पढे़ं: MP News: भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड, महिला स्टाफ से नोकझोंक के बाद लगाई फांसी

Exit mobile version