Vistaar NEWS

MP News: किसान महाचौपाल कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए किन जगहों से जाएंगे वाहन

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: किसान महाचौपाल कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. मंच पर बैठने वाले लगभग सभी 200 अतिथियों को रंगमहल चौराहा से यादव मेडीकल तिराहा, काटजू तिराहा, राजस्थान स्वीटस तिराहा के आगे ड्राप कर माॅडल स्कूल के पास वाहन पार्क कर सकेंगे. जो वाहन इन्दौर संभाग, उज्जैन संभाग, आष्टा, सिहोर की ओर से आएंगे, उनका मार्ग सिहोर बायपास से प्रवेश होकर बिलिकिसगंस झागरिया, रातीबढ, भदभदा, डिपों चैराहा होकर लाड़ली लक्ष्मी पार्क अटल पथ पर वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल जा सकेगें.

इन जगहों पर भी होगा परिवर्तन

जो वाहन नर्मदापुरम वाले मार्ग से कार्यक्रम स्थल आएंगे. उनका मार्ग आर.आर.एल ओव्हर ब्रिज, रानीकमलापति रेलवे स्टेशन, मानसरोवर से लिंग रोड-02, माता मंदिर से प्लैटिनम प्लाजा होकर लाड़ली लक्ष्मी पार्क अटल पथ पर वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल जा सकेगें.

रायसेन, सागर रोड की ओर से आने वाले वाहन पटेल नगर चौराहा, आईटीआई तिराहा, प्रभात चैराहा, सुभाष ओव्हर ब्रिज, बोर्ड आफिस चैराहा, लिंक रोड न-1, अपैक्स तिराहा, जैन मंदिर से टीटी नगर स्टेडियम के बायी ओर आपने वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल जा सकेगें. राजगढ़ (व्यवरा), गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, विदिशा की ओर से आने वाले वाहन मुबारकपुर, गांधीनगर, लालघाटी चैराहा, व्हीआईपी रोड़, रेतघाट, पाॅलिटेक्निक चौराहा, बाणंगंगा से टीटी नगर दशहरा मैदान में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेगें.

परिवर्तित मार्ग (डायवर्सन)

ये भी पढे़ं: MP News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी, 4-एस मॉडल पर पुलिस का मंथन, तकनीक और प्रशिक्षण पर जोर

Exit mobile version