Vistaar NEWS

‘कपड़ा नहीं तो क्या हुआ, वर्दी तो है ना’, रीवा में रील वायरल होने पर ट्रेनी पुलिस वालों को मिला नोटिस

Viral reel of policemen

पुलिसकर्मियों की वारयल रील

MP News: मध्‍य प्रदेश के रीवा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे 6 पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल ने वर्दी पहनकर एक रील बनाई है. रील्‍स में कॉन्‍स्‍टेबल जो बोल रहे हैं उसकी वजह से उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. वीडियो में कॉन्‍स्‍टेबल कह रहे हैं कि शक्ल अच्‍छी नहीं है तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है ना…

पुलिस अधीक्षक ने भेजा नोटिस

वीडियो वायरल होने के बाद रीवा पुलिस प्रशिक्षण शाला के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने रील्‍स वायरल होने के बाद सभी पुलिसकर्मियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है. नोटिस में लिखा गया है कि आपके द्वारा बोले गए डायलॉग से पुलिस विभाग की गरिमा धूमिल हुई है. नोटिस में आगे लिखा है कि आपके खिलाफ क्‍यों न कार्रवाई की जाए.

मटियामेट ग्रुप से शेयर की थी रील्‍स

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर बने ‘मटियामेट ग्रुप’ में 25 फरवरी 2026 को दोपहर 3:04 बजे वर्दी पहले नव आरक्षकों ने रील्‍स को पोस्‍ट की थी. रात 8:04 बजे तक इस रील को हजारों लोगों ने देख लिया था. रील्‍स के वायरल होने पर लोगों ने अलग-अलग प्रकार के कमेंट्स किए. इन सभी कमेंट्स में ज्यादातर कमेंट्स पुलिस विभाग के खिलाफ ही थे. वायरल रील थोड़े समय बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों के पास पहुंची, जिसके बाद विभाग ने आरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया.

रील्‍स में आरक्षकों ने बोला ये डायलॉग

आरक्षकों ने रील्‍स में कहा कि ”शक्ल अच्छी नहीं है तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है…हमारे पास पैसा नहीं है तो क्या हुआ, मंथली तो आता है ना…हमारे पास कपड़ा नहीं है तो क्या हुआ, वर्दी तो है ना…”

इन आरक्षकों ने बनाई रील

विभाग का सख्‍त रूख

भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर ने साफ निर्देश दिए थे कि ऑफिशियल ड्यूटी के अलावा, पब्लिक इस्‍तेमाल में आने वाली किसी भी वीडियो में यूनिफॉर्म नहीं पहनी जानी चाहिए. ट्रेनिंग के दौरान इंटरनल और एक्‍सटर्नल इंस्ट्रक्टर ने इस बात की बार-बार ऐसा न करने की सलाह दी है.

इस पर अधिकारियों ने माना कि रील के इस्‍तेमाल किए गए शब्द और इसमें की गई एक्टिंग एक डिसिप्लिन्‍ड पुलिस फोर्स की इमेज के खिलाफ हैं . इस मामले में सभी नए कॉन्‍स्‍टेबल से तुरंत जवाब मांगा गया है. साथ ही संतोषजनक जवाब ने मिलने पर सभी के खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन की चेतावनी भी दी गई है.

ये भी पढे़ं- भोपाल में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, मामले में अब पुलिस और साइबर सेल करेगी जांच

Exit mobile version