Vistaar NEWS

Bhopal: ‘मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना’, ट्विशा शर्मा का आखिरी इंस्टाग्राम चैट वायरल, सुसाइड से पहले दोस्त को दी थी सलाह

Dwisha sharma case

द्विशा शर्मा की दोस्त मीनाक्षी से चैट वायरल

Bhopal: ‘मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना’, ट्विशा शर्मा का आखिरी इंस्टाग्राम चैट वायरल, सुसाइड से पहले दोस्त को दी थी सलाह भोपाल में द्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गहराता जा रहा है. इस केस में रोज कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे है. अब द्विशा शर्मा की आखिरी इंस्टाग्राम चैट वायरल हो रही है. द्विशा ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले अपनी दोस्त मीनाक्षी से इंस्टाग्राम पर बातचीत की थी. द्विशा की इंस्टाग्राम चैट ने अब इस मामले को और उलझा दिया साथ ही कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. इस चैट में द्विशा अपनी दोस्त से शादी न करने की गुजारित करती हुई नजर आ रही है.

द्विशा ने अपनी दोस्त मीनाक्षी से की थी चैट

दरअसल सुसाइड से कुछ दिन पहले द्विशा ने अपनी दोस्त मीनाक्षी से इंस्टाग्राम पर बातचीत की थी, इस चेट को देखकर समझ में आता है कि वह किसी न किसी वजह से अपने शादीसुदा जीवन से परेशान थी. उन्होंने मीनाक्षी से चैट में लिखा कि ‘मैं फंस गई हूं यार… तुम मत फंसना. ज्यादा बात नहीं कर सकती. सही समय आने पर कॉल करूंगी.’ द्विशा की चैट पढ़कर मीनाक्षी ने जवाब दिया. मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और मैं तुम्हारे साथ हूं.

द्विशा और उनकी दोस्त मीनाक्षी के बीच हुई बातचीत से स्पष्ट हो जाता है कि दिसंबर 2025 में वकील समर्थ सिंह के साथ हुई शादी से खुश नहीं थी और बेहद मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रही थीं. इससे पहले द्विशा शर्मा का व्हाट्सएप चैट सामने आया था, जो मौत से महज पांच दिन पहले आखिरी बार अपनी मां और पिता से किए थे.

माता-पिता से की थी आखिरी चैट

इस चैट में द्विशा ने लिखा था ‘ मैं बहुत परेशान हूं, ये लोग बहुत घटिया है. शक करते है समर्थ पूछता है कि किसका बच्चा है मेरे पटे में. मुझे आकर यहां से ले जाओ. ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे. इस चैट में द्विशा ने अपने माता-पिता के सामने ससुराल में हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की दर्दनाक कहानी बयां की थीं.

ये भी पढ़ें: पति बना हैवान: मऊगंज में पत्नी पर दरिंदगी की इंतहा, मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में घोंपी लोहे की सरिया, हालत नाजुक

Exit mobile version