Vistaar NEWS

Bhopal: ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अभी भी फरार, 10 से बढ़कर अब 30000 रुपये हुआ इनाम

Twisha Sharma Case

ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत केस

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत सवालों के घेरे में है और पुलिस की जांच जारी है. इस मामले में ट्विशा शर्मा के परिजन दोबारा पोस्टमार्टम की लगातार मांग कर रहे थे लेकिन उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया गया है. वहीं आरोपी ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. भोपाल पुलिस के द्वारा समर्थ सिंह पर इनामी राशि में इजाफा किया गया है.

बढ़ाई गई इनामी राशि

एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने जानकारी देते हुए बताया, “इस मामले में 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 10 हजार से 30000 कर दिया गया है. आरोपी समर्थ सिंह को पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं. संवैधानिक कार्रवाई के लिए पासपोर्ट कार्यालय को भी पत्र भेजा गया है. हालांकि अभी तक इनाम घोषित होने बाद भी पुलिस के पास समर्थ को कोई भी सुराग नहीं है.

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

ट्विशा की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विशा की मौत एंटी मार्टम हैंगिंग यानी जिंदा रहते हुए फांसी लगने से हुई है. जैसा कि ट्विशा के ससुराल वालों का कहना है कि उसने फांसी लगाई है. पुलिस का भी कहना है कि मेडिकल और फॉरेंसिक सबूत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं. फांसी के लिए जिम्नास्टिक रिंग की रस्सी जैसी चीज इस्तेमाल हुई थी.

कौन हैं ट्विशा शर्मा?

ट्विशा एक मॉडल, एक्टर , कंटेंट क्रिएटर मिस पुणे (Miss Pune) रह चुकी थी. इतना ही नहीं वो एक योगा ट्रेनर और हाइली क्वालिफाइड लड़की भी थी. कॉर्पोरेट कंपनी में भी वो नौकरी कर चुकी थी. बता दें कि पांच महीने पहले 12 दिसंबर 2025 को ट्विशा की वकील समर्थ सिंह से शादी हुई थी. समर्थ भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं.

ये भी पढ़ें: बाघों की कब्रगाह बना कान्हा नेशनल पार्क! एक और टाइगर की मौत, पिछले एक महीने में 8 मौतें

Exit mobile version