Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा का पति समर्थ हुआ गिरफ्तार, भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

Twisha Sharma Death Case: भोपाल ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. मामले में इनामी आरोपी ट्विशा शर्मा के पति ने समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
Twisha Sharma Death Case

समर्थ सिंह ने किया सरेंडर

Twisha Sharma Death Case: भोपाल ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. मामले में इनामी आरोपी ट्विशा शर्मा के पति ने समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. समर्थ के वकील के अनुसार समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में ही सरेंडर करने पहुंचा था. जहां पर उसे जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस को सौंप दिया है. ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से समर्थ सिंह लगातार फरार चल रहा था.

समर्थ सिंह पर 30 हजार रुपये का था इनाम

भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह पर पहले 10 हजार रुपये का इनाम भी बोला था. बाद में ये इनामी राशि बढ़ा दी गई थी और इसे 30 हजार रुपये कर दिया गया था. बता दे कि आज हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी और कहा था कि समर्थ सिंह सरेंडर करने के लिए तैयार है.

सीबीआई को सौंपी गई जांच

मध्य प्रदेश सरकार ने एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत केस की जांच सीबीआई को सौंपने की अनुमति भी दे दी है. 20 मई को जब ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तब उन्होंने इसका आश्वासन दिया था. इसके बाद ही आज यानी कि 22 अप्रैल को सरकार ने एक पत्र लिखा है, जिसमें सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है.

ट्विशा शर्मा केस में दोबारा होगा पोस्टमार्टम

एमपी हाई कोर्ट ने परिजनों की मांग पर द्विशा शर्मा केस में दोबार पोस्टमार्टम का भी आदेश जारी कर दिया है. हाई कोर्ट ने कहा है ट्विशा शर्मा के शव को सुरक्षित रखा जाए. दिल्ली एम्स से डॉक्टर आकर भोपाल एम्स में दोबारा ट्विशा शर्मा की बॉडी का पोस्टमार्टम करेंगे. ट्विशा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसके बाद ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था.

ये भी पढ़ें: मांग भरते ही रोने लगी थी ट्विशा! घूम-घूम कर करवाया था फोटो शूट, इमोशनल कर देगा शादी का वीडियो

ज़रूर पढ़ें