ट्विशा शर्मा के परिजन CM हाउस पहुंचे, मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े; कहा- केस को UP ट्रांसफर किया जाए

भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में परिजन लगातार 5वें दिन भी शव को नहीं ले गए हैं.
Twisha's family reached outside the Chief Minister's residence.

ट्विशा के परिजन मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे.

MP News: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में परिजन लगातार 5वें दिन भी शव को नहीं ले गए हैं. ट्विशा के परिजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंचे हैं. परिजन लगातार मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े हैं. परिजनों का कहना है कि जब तक सीएम से बात नहीं हो जाती है, वे यहां से नहीं जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने परिवार के दो लोगों को मिलने के लिए बुलाया है.

‘केस को UP ट्रांसफर किया जाए’

ट्विशा के परिजन मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. विस्तार न्यूज़ से बात करते हुए परिजनों ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में न्याय की उम्मीद नहीं है. यहां वकील तक नहीं मिल रहे हैं. यूपी की बेटी को एमपी में न्याय नहीं मिलेगी. घटना के बाद से ही हम लोग सब कुछ देख रहे हैं. यहां न्याय संभव नहीं है. पूरे केस को यूपी ट्रांसफर किया जाए. अगर मांगों को नहीं माना गया तो हम आमरण अनशन करेंगे या फिर यहीं जान दे देंगे.’

‘प्रशासन लगातार गुमराह कर रहा है’

ट्विशा के परिजन रोते-बिलखते रविवार को सीएम आवास के बाहर पहुंचे. परिजनों ने पुलिस और प्रशासन पर सुनवाई ना करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा, ‘महिला आयोग सोया हुआ है. हत्या को 5 दिन हो गए हैं. अभी तक आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ है. पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है. हमको इनपर कोई भरोसा नहीं है.’

जांच में 6 सदस्यीय कमेटी का गठन

पूरे मामले में 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. इसके साथ ही परिजनों की दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को मंजूर कर लिया गया है. अब ट्विशा के शव का दोबारा दिल्ली एम्स में पोस्टमार्मट करवाया जाएगा.

बता दें कि ये लगातार 5वां दिन है, जब ट्विशा के परिजन शव को नहीं ले गए हैं. ट्विशा के शव भोपाल एम्स के मर्चुरी में रखा हुआ है. परिजनों का कहना है कि जब तक केस को दूसरे राज्य ट्रांसफर करके दोबारा पोस्टमार्टम नहीं किया जाता है, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें: ढाई किलो की है मां वाग्देवी की प्रतिमा, जिसे लुटेरे खिलजी ने खंडित किया था; क्या लंदन से वापस आ पाएगी मूर्ति?

ज़रूर पढ़ें