Vistaar NEWS

MP News: ग्वालियर में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पिस्टल बरामद की

Two accused of firing at toll plaza in Gwalior arrested.

ग्वालियर में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को बरैठा टोल प्लाजा पर फायरिंग करके टेरर फैलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल होने वाली पिस्टल को बरामद कर लिया है. ग्वालियर एसएसपी ने इनकी गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था. गोली चलाने वाला युवक मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला है. जबकि बुलेट चला रहा उसका साथी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित टिल्डा गांव का निवासी है. वे ग्वालियर-भिंड हाईवे न बनने और उस पर लगातार हो रहे हादसों से आक्रोशित थे. हाल ही में सड़क हादसे में मृत रिटायर्ड फौजी उनका परिचित था. कुछ समय पहले टोल कर्मचारियों से झगड़ा भी हुआ था, इसके चलते गोली चलाई. पुलिस ने मुरार के सात नंबर चौराहे स्थित होटल से दोनों को पकड़ा है.

पिस्टल, बुलट और हेलमेट बरामद

आरोपी के पास से पिस्टल, बुलट और हेलमेट भी बरामद हुए हैं. सोमवार को बरैठा टोल प्लाजा पर दोनों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. कुछ ही मिनटों में गोलियों की आवाज से पूरा टोल परिसर दहशत में आ गया और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. साथ ही टोल पर फायरिंग करने वालों के द्वारा टोल पर एक चिट्ठी फेंकी गई थी. हमलावर द्वारा दी गई पर्ची में लिखा था, ‘या तो हाईवे बना या फिर टोल हटाओ.

सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों का जिक्र

पर्ची में भिंड से ग्वालियर तक करीब 80 किलोमीटर के रास्ते पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मौतों का जिक्र किया गया. साथ ही आकाश भदोरिया नामक व्यक्ति की मौत का हवाला देते हुए चेतावनी दी गई कि अब और जानें नहीं जानी चाहिए. पर्ची में यह भी लिखा था कि यदि हाईवे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा कदम उठाया जाएगा. सरकार और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कड़े शब्दों में विरोध दर्ज किया गया था.

ये भी पढे़ं: MP News: ‘गांधी जब तक जिंदा हैं, गोडसे पनप नहीं सकता’, जीतू पटवारी बोले- शरीर की हत्या के बाद उनकी सोच को नहीं मार सके

Exit mobile version