Vistaar NEWS

MP News: सार्थक एप से मिलान बिना डॉक्टरों को NOC देने पर कार्रवाई, दो दर्जन CMHO और सिविल सर्जनों को नोटिस

Sarthak App Attendance

सार्थक ऐप अटेंडेंस

MP News: बॉन्डेड डॉक्टरों की उपस्थिति का सार्थक एप से मिलान किए बिना NOC जारी करने और बाद में जांच के दौरान उपस्थिति में भिन्नता मिलने पर नर्मदापुरम, देवास सहित कई जिलों के तत्कालीन CMHO और सिविल सर्जनों को एक वेतनवृद्धि रोकने के नोटिस थमाए गए हैं. ऐसे दो दर्जन से अधिक CMHO और सिविल सर्जनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं.

गलत NOC देकर नोटिस दिया

वर्तमान में आगरमालवा में CMHO के पद पर पदस्थ डॉ. दिनेश देहलवार, जब नर्मदापुरम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, तब उन्होंने डॉ. दिव्या शर्मा, सिविल अस्पताल इटारसी, को सार्थक एप पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर NOC जारी की थी. उसका मिलान करने पर पाया गया कि NOC और सार्थक एप पर दर्ज उपस्थिति के आंकड़ों में काफी अंतर है.

उनके इस कार्य को कदाचार मानते हुए उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के लिए नोटिस थमाया गया है. इसी तरह नर्मदापुरम में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ डॉ. सुनीता कामले ने डॉ. दिव्या शर्मा को सार्थक एप पर दर्ज उपस्थिति से हटकर गलत NOC दी. उन्हें भी नोटिस दिया गया है.

सीनियर ने जूनियर पर की मेहरबानी, नतीजा एक्शन

देवास के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अमर सिंह बेनल को सार्थक एप से हटकर NOC दिए जाने पर नोटिस थमाया गया है. नर्मदापुरम में पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोत को धार में CMHO रहते हुए डॉ. मुकेश चौहान, डॉ. यशवंत फूंकवाल और डॉ. रेखा राठौरन की सार्थक एप पर दर्ज उपस्थिति से हटकर NOC देने पर नोटिस थमाया गया है.

इनके खिलाफ भी हुई कार्रवाई, जारी हुआ नोटिस

ग्वालियर में संचालक, राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान के पद पर पदस्थ डॉ. पवन जैन को शिवपुरी में CMHO रहते हुए डॉ. पुष्पेंद्र डांगी की उपस्थिति पर गलत NOC जारी करने के मामले में नोटिस दिया गया है. छतरपुर के CMHO डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को डॉ. साकेत चौरसिया की उपस्थिति की गलत NOC जारी करने पर नोटिस दिया गया है.

ये भी पढे़ं- MP में 7500 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पर हुआ फैसला, 23 फरवरी से होंगे फिजिकल टेस्ट, 10 जिलों में बनाए गए कैंप

Exit mobile version