MP News: मध्यप्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश जारी किए गए हैं. पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सहायक पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मृगाखी डेका और भोपाल जोन-3 में पदस्थ डीसीपी अभिनव चौकसे को राज्य सरकार ने रिलीव कर दिया है. दोनों आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों में की जाएगी.
गृह विभाग के माध्यम से प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए
केंद्र सरकार द्वारा 12 जनवरी को भेजे गए पत्र के बाद राज्य सरकार ने गृह विभाग के माध्यम से प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए. आईपीएस मृगाखी डेका पिछले कई वर्षों से पुलिस मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रही थीं. वहीं डीसीपी अभिनव चौकसे भोपाल में जोन-3 की कमान संभाल रहे थे और उनके कार्यकाल को लेकर पुलिस महकमे में उनकी सक्रिय कार्यशैली की चर्चा रही है.
नई पदस्थापना की प्रक्रिया भी तेज होने की संभावना
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से राज्य सेवा से मुक्त कर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है. माना जा रहा है कि इंटेलिजेंस सेक्टर में उनकी नियुक्ति को देखते हुए केंद्र ने उनके अनुभव और प्रोफाइल को प्राथमिकता दी है.
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन में आगामी दिनों में नई पदस्थापनाओं की प्रक्रिया भी तेज होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: MP News: फर्जीवाड़े से लिया सबक! ग्वालियर-चंबल में आरक्षक भर्ती के परीक्षा सेंटर नहीं
