Vistaar NEWS

महाकाल के दरबार में चढ़े दुनिया के सबसे महंगे आम! 2.70 लाख रुपये किलो का मियाजाकी बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

Mahakal Temple Miyazaki Mango Offering

महाकाल के दरबार में चढ़े दुनिया के सबसे महंगे आम

World Most Expensive Mango Offered: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को जबलपुर के रहने वाले एक दंपति ने दुनिया की दुर्लभ एवं महंगी प्रजाति के 8 आम चढ़ाए, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है. महाकाल को ऑस्ट्रेलिया की R2E2, अमेरिका, मलेशिया और भारत की प्रीमियम किस्में जैसे मल्लिका का भोग लगाया गया. दंपति का मानना है कि आज वे जो कुछ भी हैं, बाबा महाकाल की बदौलत हैं.

महाकाल मंदिर में यह चढ़ावा जबलपुर के रहने वाले महाकाल हाइब्रिड फार्म के संचालक संकल्प सिंह परिहार और उनकी पत्नी रानी सिंह परिहार ने चढ़ाया. सोमवार को उज्जैन पहुंचे दंपति ने पहले पूजा-अर्चना की फिर इसके बाद दुनिया की दुर्लभ एवं महंगी किस्मों के 8 प्रकार के आम चढ़ाए. जिसका वजन करीब 5 किलोग्राम रहा.

2014 से हर साल चढ़ता है आम

इसमें दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिने जाने वाले जापान के मियाजाकी आम भी शामिल है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.70 लाख रुपये प्रति किलो बताई जाती है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियन मैंगो और आर2-ई2 जैसी दुर्लभ किस्में भी अर्पित की गईं. आम चढ़ाने वाली श्रद्धालु रानी सिंह ने बताया कि उनके पास करीब 12 एकड़ का हाइब्रिड फार्म है. बाबा महाकाल से आशीर्वाद से महाकाल हाइब्रिड फार्म हर साल सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. इसी श्रद्धा के चलते वर्ष 2014 से हर साल पहली फसल सबसे पहले भगवान महाकाल को अर्पित की जाती है.

ये भी पढ़ेंः उज्जैन में बनेगी MP की दूसरी सरकारी मेडिकल यूनिवर्सिटी! ऐसा करने वाला तीसरा राज्य बनेगा मध्य प्रदेश

अक्सर देखा जाता है कि महाकाल के दरबार में सोना-चांदी, नगदी और बहुमूल्य वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं, लेकिन इस बार दुनिया के सबसे महंगे आमों का भोग श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया.

Exit mobile version