Vistaar NEWS

इस बार कैबिनेट बैठक की डेस्टिनेशन है बेहद खास, क्रूज पर सवार होकर मगरमच्छों के बीच से पहुंचेंगे CM मोहन यादव

cm mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार में अब तक कुल 8 डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं. अब अगली यानी 9वीं बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर में आयोजित होने वाली है. यह विशेष बैठक 18 नवंबर 2026 को गांधी सागर डैम के बैकवाटर के पास बने गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट (रिसॉर्ट) में होगी. इस बैठक की सबसे खास बात ये है कि सीएम मोहन यादव क्रूज पर सवार होकर बैठक स्थल तक पहुंचेंगे. उतना ही इस बैठक की लोकेशन भी चर्चा का विषय का बनी हुई है.

क्रूज से पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव पहली बार किसी कैबिनेट बैठक के लिए क्रूज से पहुंचेंगे. सीएम मोहन यादव के लिए हैलीपैड हींगलाज रिसॉर्ट में बना है. यहां गांधी सागर डैम से करीब तीन-चार किमी की दूरी पर स्थित है. हैलीपैड पहुंचने के बाद यहां से क्रूज के जरिए सीएम बैठक स्थल तक पहुंचेगे. इस मीटिंग को लेकर यहां पर एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई है और तैयारियां चल रही हैं.

सबसे बड़ा मानव निर्मित डैम

बता दें कि मंदसौर जिले में स्थित गांधी सागर डैम चंबल नदी पर बना हुआ है. यह एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित डैम हैं. इस डैम पर बिजली उत्पादन भी किया जाता है. इतना ही नहीं इसके आसपास ही गांधी सागर अभ्यारण भी है. यहां पर देश-विदेश के हजारों पर्यटक घूमने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं. गांधी सागर डैम के बैक वाटर में मगरमच्छ भी रहते हैं. मीटिंग हॉल में जो तस्वीरें हैं, उनमें मगरमच्छ, चीता, पानी और हिंगलाज माता मंदिर की तस्वीर है.

मंत्रियों के ठहरने की व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मीटिंग के लिए पहुंचने वाले मंत्रियों के ठहरने की व्यवस्था हिंगलाज रिसॉर्ट में की गई है. भोपाल और अन्य जगहों से सभी मंत्री पहले अपने वाहनों से हिंगलाज रिसॉर्ट पहुंचेंगे. फिर सीएम भी उनके साथ यहां से बस में सवार होकर मीटिंग स्थल जाएंगे. 18 नवंबर को होने वाली कैबिनेटी मीटिंग में सीएम मोहन यादव उद्योग अधारित कई पॉलिसियों को मंजूरी दे सकती हैं.

Exit mobile version