Vistaar NEWS

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में देवास के अर्पित की मौत, इमारत के मलबे में बेटे को ढूंढती मां का छलका दर्द

Dewas News

अर्पित जाज की मां और परिजन

Dewas: रविवार 6 जुलाई 2026 को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वाले इन 7 मृतकों में एक नाम देवास के अर्पित जाज का भी है. हादसे के बाद रविवार सुबह से ही अर्पित का अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा था. देर रात परिवार के लोग दिल्ली पहुंचे और अस्पताल व घटनास्थल पर उसकी तलाश की.

सोमवार को हुई शव मिलने की पुष्टि

रविवार से ही घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है. आज सोमवार को अर्पित का शव मिलने की पुष्टि हुई है. अर्पित कैलादेवी क्षेत्र के पास जय बजरंग नगर का रहने वाला था. वह दिल्ली में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था. अर्पित सत्य निकेतन हॉस्टल डेज़ की बिल्डिंग नम्बर 11 के कमरा नंबर 302 में था. पिछले दिनों रक्षाबंधन मनाने घर आया था. उसके पिता भूपेंद्र देवास में ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं. बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार दिल्ली पहुंचा.

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने दी जानकारी

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अर्पित के परिवार से बात की है. हादसे के बाद उसका शव मिल गया है, जिसका दिल्ली में ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव को देवास लाया जाएगा. रविवार को दिल्ली पहुंची अर्पित की मां अपने बेटे को बिल्डिंग के आसपास खोज रही थी. रोते-बिलखते हुए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रक्षाबंधन मनाने अर्पित घर आया था.

बिल्डिंग के मलवे में अपने बच्चे को खोज रही थी मां

त्योहार मनाकर एक दिन पहले ही अर्पित दिल्ली आया था, वह सुबह 8 बजे पीजी पहुंचा. हमने उसे ट्रेन में बैठाया था, 12 बजे हमारी उससे बात भी हुई थी. लेकिन जब फिर से 2 बजे फोन लगाया तो अर्पित का फोन रिसीव नहीं हुआ. मुझे लगा कि रात भर सफर करके पहुंचा है तो सो गया होगा.

पिता आत्माराम ने बताया

पिता ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा बेटा आत्माराम कॉलेज में सेकेंड ईयर में पढ़ता था. पिछले साल से बच्चा पीजी में रह रहा था. जब हमने उसे यहां रखा था तब पीजी की हालात ठीक थी. हो सकता है कि मेंटेनेंस करवाया हो. हम पिछले साल ही पीजी देखने आए थे, उसके बाद हम आज आए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन टाइगर’ एक्टिव? पहले सांसद, अब 14 विधायक! उद्धव गुट में फिर बगावत की आहट

Exit mobile version