Ratlam News (अफसर खान की रिपोर्ट): रतलाम जिले के जावरा स्थित हुसैन टेकरी पर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल रविवार (19 जुलाई 2026) को विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी पहुंचे. जहां उन्होंने अब्बास आलमदार के नवनिर्मित रोजे पर जरी मुबारक रखकर प्रदेश और देश में अमन, शांति व खुशहाली की दुआ मांगी.
बोहरा समाज ने कराया निर्माण
बताया गया कि करोड़ों रुपये की लागत से बोहरा समाज के फखरुद्दीन बोहरा परिवार द्वारा इस भव्य रोजे का निर्माण कराया गया है. जरी मुबारक रखने की रस्म सनवर पटेल ने अपने हाथों से अदा की. हुसैन टेकरी पहुंचने पर टेकरी प्रशासन के अब्दुल हकीम खान कार्यपालन अधिकारी व प्रशासक जुलूरहमन व कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सनवर पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया.
ये भी पढ़ें: एमपी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल का बड़ा दावा, 2 हजार लोगों की लिस्ट तैयार, बोले- कब्जा नहीं छोड़ने पर होगी कार्रवाई
इस दौरान मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की नवनियुक्त सदस्य एवं रतलाम नगर निगम पार्षद शबाना खान का भी सम्मान किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनवर पटेल ने अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों के अनुरूप ही वक्फ बोर्ड में सभी कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू समाज के प्रतिनिधियों की नियुक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पारदर्शिता और समावेशी सोच का प्रतीक है. यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि “कानून सबके लिए समान है और प्रत्येक नागरिक को उसका सम्मान करना चाहिए.”
