Vistaar NEWS

Ratlam: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, रेटिना टेस्ट से खुली पोल, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

ratlam railway group d recruitmet fraud

रतलाम: रेलवे भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा

Ratlam News: रतलाम में रेलवे ग्रुप-D भर्ती के फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थियों के शामिल होने का मामला लगातार सामने आ रहा है. रतलाम रेलवे ग्राउंड पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान बुधवार (9 सितंबर 2026) को पुलिस ने तीन और युवकों को पकड़ लिया. ये युवक दूसरे अभ्यर्थियों की जगह फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे थे.

रेटिना टेस्ट से पकड़े गए

रेलवे के अनुसार ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए रतलाम के रेलवे फुटबॉल मैदान में पीईटी आयोजित की जा रही है. बुधवार को टाइमिंग टेक्नोलॉजी के लिए चयनित उम्मीदवारों को सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच रेटिना टेस्ट और पहचान प्रक्रिया के लिए बुलाया गया. जांच के दौरान अभ्यर्थियों की फोटो और दस्तावेज रिकॉर्ड अलग पाए गए. RPF की मदद से तीनों को पकड़ लिया गया.

अब तक पांच गिरफ्तारी हुई

जिन लोगों को पकड़ा गया उसमें उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला गौरव, अलीनगर का पंकज और ग्राम बावली का अनुज शामिल है. इससे पहले पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही थी. आज की कार्रवाई के बाद मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, दो ऐसे अभ्यर्थियों की तलाश जारी है, जिन्होंने अपनी जगह फर्जी अभ्यर्थियों को भेजा था.

ये भी पढ़ें: Ratlam: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में कांग्रेस पार्षद की हार्ट अटैक से मौत, पैदल चल रहे थे नासिर कुरैशी

आरोपियों से पूछताछ जारी

वहीं, GRP थाना प्रभारी सोहन पाटीदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी अभ्यर्थियों की व्यवस्था कौन कर रहा था और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है?

Exit mobile version