Vistaar NEWS

सिंहस्थ 2028: उज्जैन व आगर-मालवा के 11 मंदिरों के विस्तार की तैयारी, देश में पहली बार जारी होगा ‘टेंपल बॉन्ड’

Ujjain Mahakal

महाकाल मंदिर उज्जैन

MP News: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कमर कस ली है. सरकार उज्जैन और आगर-मालवा के 11 प्रमुख मंदिरों का नवीनीकरण और उनमें श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार करने जा रही है. मंदिरों में खर्च के लिए देश में पहली बार ‘टेंपल बॉन्ड’ जारी किए जाएंगे. मंदिरों के विस्तार में कुल 11 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

दरअसल, शु़क्रवार को हुई राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (एसएलटीसी) की पहली बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें ‘टेंपल बॉन्ड’ और मंदिरों के विस्तार की मंजूरी दी गई है. जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों में पार्किंग क्षेत्र, पेयजल व्यवस्था, यात्री सुविधा केंद्र, सड़क और मार्ग विकास, लाइटिंग तथा हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कार्य किया जाएगा. इससे स्थानीय स्तर पर होटल कारोबार, परिवहन और रोजगार को भी खूब फायदा मिलेगा.

‘टेंपल बॉन्ड’ के जरिए 200 करोड़ जुटाए जाएंगे

मंदिर विस्तार के लिए कुल 11,00 करोड़ खर्च किए जाएंगे. ‘टेंपल बॉन्ड’ के माध्यम से सरकार मंदिरों के विस्तार के लिए करीब 200 करोड़ रुपए जुटाएगी. इसकी अवधि 10 साल की होगी. इसके अलावा अर्बन चैलेंज फंड से 275 करोड़ रुपए की मदद मिलेगा. बाकि बचे पैसे बैंक से लोन लिए जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः CM मोहन यादव ने उज्जैन-जावरा 4-लेन हाईवे का किया शिलान्यास, कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं

इन मंदिरों का किया जाएगा विस्तार

इस योजना के तहत उज्जैन और आगर-मालवा के 11 प्रमुख मंदिरों (कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनी आश्रम, नवग्रह मंदिर, 84 महादेव मंदिर, अंगारेश्वर महादेव मंदिर, भूखी माता मंदिर, गढ़कालिका मंदिर और सिद्धवट मंदिर, नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर) का विस्तार किया जाएगा.

Exit mobile version