Mahamandaleshwar Title Revoked: स्वामी इंद्रदेव पर बड़ा एक्शन हुआ है. पंचायती अखाड़ा ने उनसे महामंडलेश्वर का पद छीन लिया है. मुंबई की एक महिला ने उन पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया था. महिला के आरोप के बाद पुलिस ने इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमंहत रविंद्र पुरी ने कहा था कि अखाड़े पंच मिलकर इस मुद्दे पर बैठकर फैसला लेंगे.
पंचायती अखाड़ा ने गुरुवार (12 नवंबर) को निर्णय लिया और स्वामी इंद्रदेव को निष्कासित कर दिया. बताया जाता है कि महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद वे अखाड़े के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं रहे.
‘ऐसे संतों का बहिष्कार हो’
स्वामी इंद्रदेव को लेकर साधु-संत भी मुखर हो गए हैं. साध्वी हर्षानंद गिरी ने कहा कि इंद्रदेव जैसे जो भी संत ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं. उन सबको अखाड़ों से चुन-चुनकर हटाया जाना चाहिए. जैसे आज एक अखाड़ा परिषद के द्वारा सख्त फैसला लेते हुए इंद्रदेव को पद से हटाया गया है. ऐसे संतों का बहिष्कार कर देना चाहिए.
इंद्रदेव 2016 में बना महामंडलेश्वर
आरोपी स्वामी इंद्रदेव का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में 2 फरवरी 1976 को हुआ था. एटा स्थित आर्ष गुरुकुल से वैदिक शिक्षा प्राप्त की थी. 6 जून 2016 को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने उन्हें महामंडलेश्वर बनाया. अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस ने उन्हें ह्यूमैनिटी एंड स्पिरिचुअल एजुकेशन ने साल 2024 में इंद्रदेव को मानद पीएचडी की उपाधि दी.
क्या है पूरा मामला?
मुंबई में रहने वाली एक महिला ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि दिसंबर 2023 में सत्संग के दौरान उसने स्वामी इंद्रदेव को अपनी पारिवारिक समस्याएं बताई थीं. इसके बाद फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू हुई. महिला का आरोप है कि इस दौरान अश्लील बातें और आपत्तिजनक हरकतें की गईं. वृंदावन स्थित आश्रम में जबरन शारीरिक संबंध बनाने और घटना से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए धमकाने की शिकायत भी की गई है.
