Vistaar NEWS

सिंहस्थ 2028 की महा-तैयारी, उज्जैन में बनेगा ₹945 करोड़ का एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी मुक्ति

Ujjain

सीएम मोहन यादव

Ujjain: सिंहस्थ-2028 की तैयारियां में तेजी से चल रही है. सरकार भी इस आयोजन की सफल बनाने में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती. सिंहस्थ से पहले उज्जैन के यातायात तंत्र को बड़ी सौगात मिली है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को 945 करोड़ 20 लाख रुपये से बनने वाले 5.30 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर को भूमिपूजन किया. इस कॉरिडोर के बन जाने से उज्जैन के लोगों को भारी जाम से मुक्ति मिलेगी.

वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी उपयोगी

महाकाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी उपयोगी होगा. परियोजना का निर्माण उदयपुर की रवि इन्फ्राबिल्ड लिमिटेड करेगी. इस एलीवेटिड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 18 महीने का समय तय किया गया है. परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा इंदौर गेट पर बनने वाला एलिवेटेड जंक्शन होगा। यह करीब 10 मीटर ऊंचा और 40 मीटर चौड़ा होगा.

कुल लंबाई करीब 5.30 किलोमीटर

पहला 3.536 किलोमीटर लंबा चार लेन कॉरिडोर चिमनगंज मंडी क्षेत्र से शुरू होकर इंदौर गेट के ऊपर से गुजरते हुए हरिफाटक फ्लाईओवर से जुड़ेगा. दूसरा 1.732 किलोमीटर लंबा दो लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर इंदौर गेट से निकास चौराहे तक बनेगा. दोनों मार्गों की कुल लंबाई करीब 5.30 किलोमीटर होगी

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ मुख्यमंत्री ने होमगार्ड, आपदा मित्र एवं सिविल डिफेंस वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने आपदा प्रबंधन उपकरणों और बचाव संसाधनों का अवलोकन किया. बाढ़, आगजनी, भवन दुर्घटना, सड़क हादसे जैसी आपात परिस्थितियों में इन उपकरणों का उपयोग होगा. मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 को देखते हुए प्रशिक्षित मानव संसाधन को भी जरूरी बताया.

यह भी पढ़ें- MP Rail News: MP के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, इन स्टेशनों पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, टाइमटेबल जारी

Exit mobile version