Vistaar NEWS

Ujjain: हद हो गई लापरवाही की! सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने छात्रों को बांटे 100% से भी ज्यादा नंबर

Samrat Vikramaditya University

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय

Ujjain: उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में एक बार फिर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. इस बार विश्वविद्यालय के रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय ने MBA चतुर्थ सेम के रिजल्ट में एक विद्यार्थी को पूर्णांक से भी ज्याद नंबर दे दिए. ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा एमबीए के चतुर्थ सेमेस्टर के कई विद्यार्थियों के रिजल्ट में गड़बड़ी पाई गई है.

ईशा सोनी का रिजल्ट बना चर्चा का विषय

सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी की छात्रा ईशा सोनी की एमबीए चतुर्थ सेम की मार्कशीट के आधार पर उन्हें 100.25 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. उन्हें 1600 में से दिए 1604 अंक दे दिए गए हैं. उनको STRATEGIC MANAGEMENT (स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट) में 100 में 55 नंबर, INTERNATIONAL MARKETING (इंटरनेशनल मार्केटिंग) में 100 में से 77 नंबर मिले. इसी प्रकार MARKETING OF SERVICES (मार्केटिंग ऑफ सर्विसेज) में 81 नंबर, CORPORATE TAXATION (कॉरपोरेट टैक्सेशन) 47 नंबर, BUSINESS RESEARCH METHODS (बिजनेस रिसर्च मेथड्स) में 78 नंबर और COMPREHENSIVE VIVA-VOCE (कंप्रिहेंसिव वाइवा-वोसी) 44 नंबर मिले हैं.

इससे पहले भी सामने आ चुके हैं मामलें

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय से गड़बड़ी की खबर सामने आई है. इससे पहले ही ये विश्वविद्यालय कई बार अलग-अलग कारणों की वजह से चर्चा में रहा है. इससे पहले सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में गुरुवार को बीकॉम के रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए छात्राओं और एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु कार्यालय का घेराव कर दिया.

छात्राओं का आरोप

गुरुवार दोपहर देवास के शासकीय कन्या महाविद्यालय की 30 से अधिक छात्राएं विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन पहुंची. छात्राओं ने बताया कि वे सभी बीकॉम प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं. हाल ही में विश्वविद्यालय ने बीकॉम प्रथम वर्ष का जो रिजल्ट जारी किया है, उसमें कॉलेज की 30 से अधिक छात्राओं को फेल कर दिया है.

ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं

Exit mobile version