Vistaar NEWS

Ujjain: सैंडविच शॉप के उद्घाटन में चीफ गेस्ट बना रोबोट, गमछा डालकर खूब किया डांस, Video Viral

robot video

ह्यूमनॉइड रोबोट ने किया डांस

Ujjain: सोशल मीडिया पर अक्सर आपने ह्यूमनॉइड रोबोट की कई वीडियो देखें होंगे, जिनमें वह अलग-अलग क्रियाकलाप करते हुए नजर आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट अपने बॉडीगार्डों के साथ दुकानकर पहुंचकर जमकर डांस करता हुए नजर आ रहा है. इस समय सभी की सोशल मीडिया फीड पर ये वीडियो छाया हुआ है.

सैंडविच शॉप के उद्घाटन में बना चीफ गेस्ट

दरअसल ये वीडियो में मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के बताया जा रहा है. यहां पर एक सैंडविच शॉप के उद्घाटन समारोह में इस ह्यूमनॉइड रोबोट को चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट दुकान पर अपने सुरक्षा गार्डों के साथ पहुंचा है, जहां तिलक लगाकार और गमछा पहनाकर उसका भव्य तरीके से स्वागत किया जाता है.

रोबोटे के डांस ने मचाई धूम

टेक्नोलॉजी और परंपरा के इस अनोखे मेल ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर दिया है. वीडियो में दिख रहा ये नजारा अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. दुकान के उद्घाटन के बाद रोबोट ने म्यूजिक पर डांस भी पेश किया. उसके डांस मूव्स देखकर मौजूद लोग तालियां बजाने लगे और अपने-अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड करने लगे.

सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

कई लोग करीब आकर रोबोट के साथ सेल्फी भी लेने लगे. इस पूरे समारोह में रोबोट ही मुख्य आकर्षण बना रहा. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने रोबोट के डांस की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, ये तो ज्यादातर इंसानों से बेहतर डांस कर रहा है. इसके अलावा एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा कि जल्द कुक और वेटर की जगह भी रोबोट ले लेंगे और हम इंसान बेरोजगार हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने गाड़‍ियों पर किया पथराव

Exit mobile version