Vistaar NEWS

Ujjain: शाही मस्जिद बवाल मामले में 10 पर FIR, 5 इंफ्लूएंसर भी शामिल, 15 आरोपी गिरफ्तार

Ujjain shahi masjid

उज्जैन शाही मस्जिद

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन के अब्दालपुरा इलाके में स्थित शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने के दौरान सोमवार (28 सितंबर)को भारी बवाल हुआ. पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पर पथराव हुआ. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें एक शिकायत शहर काजी की ओर से करवायी गई है.

5 इंफ्लूएंसर्स भी शामिल

उपद्रव फैलाने, पुलिस पर पथराव और विवाद को फैलाने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें पांच इंफ्लूएंसर भी शामिल हैं. इन पर आरोप है कि इन्होंने अफवाह फैलाई कि मस्जिद गिराई जा रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह के बातें फैलाई गई. अब पुलिस प्रशासन ने इन पर कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक इनके सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उपद्रवियों की भीड़ ने पथराव किया और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की.

हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में शाही मस्जिद कमेटी की ओर से याचिका दायर की गई थी. इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने खारिज कर दिया. सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया को सही बताया है. जिला प्रशासन और मस्जिद समिति के बीच 3 फुट हिस्से हटाने को हटाने को लेकर सहमति बनी है.

ये भी पढ़ें: Ujjain: शाही मस्जिद के पास दोबारा पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, शहर काजी ने की शांति की अपील

लोगों ने खुद हटाना शुरू किया

दरअसल, गोपाल मंदिर से लेकर कंठाल चौराहे तक 900 मीटर की सड़क चौड़ीकरण होना है. इसे 15 से 24 मीटर तक चौड़ा किया जाना है. इसी की जद में शाही मस्जिद का हिस्सा आ रहा है. इसे लेकर ही पूरा मामला गरमाया हुआ है. इस पूरे बवाल के दौरान ही लोगों ने खुद ही मस्जिद के हिस्से को हटाना शुरू कर दिया है. इलाके में पुलिस की निगरानी जारी है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है.

Exit mobile version