Vistaar NEWS

उज्जैन में दर्दनाक हादसा, सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति में मौके पर मौत, कई टुकड़ों में कट गया शरीर

MP News

उज्जैन में दर्दनाक हादसा

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक कंपा देने वाले हादसे की खबर सामने आई है. यहां आज सुबह मक्सी रोड के पास उद्योगपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे पुल के नीचे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आते ही व्यक्ति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

सुबह टहलने निकला था युवक

दरअसल उज्जैन के अलकापुरी इलाके में रहने वाले 46 साल के राजकुमार चौहान रोज की तरह सुबह टहलने निकले हुए थे, लेकिन वे ट्रेन हादसे का शिकार हो गए. राजकुमार चौहान MPEB में कॉन्ट्रैक्टर का काम करते थे. पुलिस से सूचना मिलने पर उनका परिवार घटनास्थल पर पहुंचा. पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना आत्महत्या का मामला है या कोई हादसा.

जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास मिले दस्तावेजों या जानकारी के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया. परिवार वाले बहुत दुखी हालत में मौके पर पहुंचे और वहां का नजारा देखकर रोने-बिलखने लगे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: ‘न धाम में रहेंगे, न कथा करेंगे…’ शादी की चर्चा के बीच बाबा बागेश्वर का बड़ा फैसला

Exit mobile version