‘बाप बड़ा ना भइया, सबसे बड़ा रुप्पया…’, उज्जैन में CM मोहन यादव का ऐलान, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 5-5 हजार रुपये

Ujjain Sanitation Workers Reward: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई कर्मियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उज्जैन के गीता भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा करते हुए सफाई मित्रों को 5-5 हजार रुपये देने की बात कही है.
CM Mohan Yadav

CM मोहन यादव

Sanitation Workers Reward: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई कर्मियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उज्जैन के गीता भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा करते हुए सफाई मित्रों को 5-5 हजार रुपये देने की बात कही है. संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बाप बड़ा ना भइया, सबसे बड़ा रुप्पया. इसके साथ ही उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया.

‘स्वच्छता में मध्य प्रदेश अव्वल’

सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में मध्य प्रदेश स्वच्छता में अव्वल है. राज्य में भी मालवा क्षेत्र का अलग स्थान है. इंदौर और देपालपुर ट्विन सिटी श्रेणी में पूरे देश में दूसरा स्थान मिला. 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में उज्जैन का प्रदर्शन शानदार रहा. शहर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है. ये सबकुछ सफाई मित्रों की बदौलत हो पाया है.

अपडेट जारी है…

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें