MP News: आलीराजपुर जिले में आदिवासी समाज का लोकपर्व भगोरिया के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सोमवार को भगोरिया का समापन था. इस दौरान त्योहार के समापन वाले आखिरी दिन पर राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी. भगोरिया के मंच पर जहां एक ओर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे. वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मंच पर दिखाई दिए. इस दौरान उमंग सिंघार ने कैलाश विजवर्गीय पर उनके औकात वाले पर बयान पर तंज कसा.
‘माफी मांगने आए हैं, या औकात पूछने के लिए’
आलीराजपुर में टाकीज चौराहे पर कांग्रेस कार्यालय के पास ढोल मांदल की थाप पर भगोरिया पर्व पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिधार थिरके ओर मांदल बजाकर भगोरिया पर्व की सभी को बधाई दी. वहीं भाजपा की ओर से स्थानीय बस स्टैंड पर केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और सांसद अनिता चौहान के नेतृत्व में गेर निकाली गई. इस गेर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए.
वहीं कैलाश विजयवर्गीय के गेर में शामिल होने पर उमंग सिंघार ने तंज कसा है. उमंग सिंघार ने कहा, ‘कैबिनेट मंत्री आदिवासियों की औकात दिखाने की बात करते हैं. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आज वो यहां भगोरिया पर्व पर आदिवासी समाज से माफी मांगने आए हैं, या औकात पूछने के लिए आए हैं.’
विजयवर्गीय बोले- मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं
वहीं उमंग सिंघार के तंज पर कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया गया था. जिसपर विजयवर्गीय ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं यहां पर राजनीति करने नहीं आया हूं. मैं आदिवासी समाज के बीच त्योहार मनाने आया हूं. मुझे जहां जवाब देना होगा, मैं दे दूंगा.’
ये भी पढे़ं: ‘खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ…’, पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान, बोले- इस्लाम का एक ही शेर ईरान है
