Vistaar NEWS

UPSC Result 2025: एमपी के 43 होनहारों ने फरहाया परचम! भोपाल के ईशान भटनागर को मिली 5वीं रैंक, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

Ishan Bhatnagar and pakshal secretry

ईशान भटनागर और पच्छल सेक्रेटरी

UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सविल सर्विस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा आदि सेवाओं के लिए 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है. वहीं, मध्य प्रदेश से ईशान भटनागर ने बाजी मारी है. उन्हें ऑल इंडिया 5वीं रैंक मिली है.

मध्य प्रदेश के 43 उम्मीदवारों को मिली सफलता

मध्य प्रदेश के 43 उम्मीदवारों को सफलता मिली है. भोपाल के ईशान भटनागर को 5वां स्थान मिला है. उनका ऑप्शनल विषय सोशियोलॉजी था. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ईशान मूल रूप से भोपाल के रहने वाले हैं. उनकी स्कूली शिक्षा डीपीएस से पूरी हुई है. उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी की. ईशान के अलावा धार के पच्छल सेक्रेटरी को 8वां स्थान, सागर की आस्था जैन को 9वां स्थान, खंडवा की रूपल जैसवाल को 43 वां स्थान मिला.

ये है चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

रैंकनामशहर
5ईशान भटनागरभोपाल
8पच्छल सेक्रेटरीधार
9आस्था जैनसागर
43रूपल जैसवालखंडवा
44दीक्षा चौरसियाइंदौर
56समीक्षा द्विवेदीइंदौर
67विश्वजीत गुप्तादतिया
88दीक्षा पाटकरनरसिंहपुर
160श्रृष्टि गोयलग्वालियर
173अक्षत बल्दवाइंदौर
186आशीष शर्मामुरैना
194श्रेयांश बरोदियानर्मदापुरम
209सक्षम राजपूतटीकमगढ़

ये भी पढ़ें: MP News: वन विभाग की भर्ती पर विवाद, वन रक्षक भर्ती विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं हुआ, विज्ञापन वापस

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश से चयनित हुए प्रतिभागियों को बधाई दी है. उन्होंने ईशान की 5वीं रैंक और धार के पच्छल सेक्रेटरी को 8 वीं रैंक मिलने पर शुभकामनाएं दीं हैं. सीएम ने कहा कि इससे मध्य प्रदेश की साख और गहरी हुई है.

Exit mobile version