Vistaar NEWS

UPSC Result 2025: ग्वालियर की सृष्टि गोयल को मिली 160वीं रैंक, टॉपर ने सही मैनेजमेंट को बताया सफलता की कुंजी

upsc 2025 toppers srishti goyal from gwalior got 160th rank

ग्वालियर की श्रृष्टि गोयल को मिली 160वीं रैंक

UPSC Result 2025: यूपीएससी में सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. ग्वालियर की सृष्टि गोयल भी चयनित हो गई है. उन्होंने 160वीं रैंक हासिल की है. सृष्टि का कहना है कि उन्होंने ज्यादातर अपनी तैयारी घर पर ही रहकर की है. उनके पिता सराफा कारोबारी है और ग्वालियर के मुरार इलाके में रहते हैं. सृष्टि ने बताया की पढ़ाई के लिए सही मैनेजमेंट जरूरी है. ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान भी आंखों को आराम देने की जरूरत है.

पिछले 5 साल से कर रही थीं तैयारी

श्रृष्टि गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि पिछले 5 साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं. उन्होंने एक साल दिल्ली में तैयारी की और उसके बाद घर पर ही तैयारी करती रही. सृष्टि गोयल ने बताया कि कई बार ऐसा लगा की यूपीएससी निकालना बहुत कठिन है, इसलिए कहीं दूसरा रास्ता पकड़ लेते हैं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार मेहनत रंग लाई.

सृष्टि ने बताई पढ़ाई की पूरी प्लानिंग

सृष्टि गोयल ने बताया है कि अगर मन में विश्वास और लक्ष्य आपका मजबूत है तो आपको सफलता हासिल करने में कोई नहीं रोक सकता है. यूपीएससी की तैयारी करने में उन्होंने समय को एक लिमिट में रखा और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी. सृष्टि गोयल ने उन छात्रों के लिए भी संदेश दिया, जो लोग पिछले कई सालों से यूपीएससी की तैयारी कर रही है, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो पा रही. सृष्टि गोयल ने बताया पर पूरी रात भर पढ़ने की बजाय प्लानिंग के जरिए अपना गोल बनाकर तैयारी करना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें: UPSC Result 2025: एमपी के 43 होनहारों ने फरहाया परचम! भोपाल के ईशान भटनागर को मिली 5वीं रैंक, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

सस्ती गोयल के पिता सर्राफा व्यापारी है और उनकी मां हाउसवाइफ है परिवार में एकलौती सृष्टि गोयल ने यूपीएससी फाइट की है. गोयल की सफलता से उनके माता-पिता दादा दादी बेहद खुश हैं और रिश्तेदारों दोस्त यारों से बधाई के संदेश आ रहे हैं.

Exit mobile version