वाराणसी में MP-UP सहयोग सम्मेलन में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- दोनों राज्यों का संबंध राम-कृष्ण के काल से है
वाराणसी में MP-UP सहयोग सम्मेलन में शामिल हुए CM मोहन यादव
MP News: सीएम मोहन यादव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित MP-UP सहयोग सम्मेलन में शामिल हुए. उन्होंने यहां मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के संबंधों को लेकर कई बातें बताई. मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए.
सिंहस्थ को MoU साइन हुआ
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि केन बेतवा लिंक से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तस्वीर बदल रही है. इससे दोनों राज्यों को लाभ मिलेगा. दोनों राज्य 5-5 फीसदी हिस्सा दे रहे हैं वही केंद्र इसके लिए 90 फीसदी राशि प्रदान कर रहा है. मुरैना में 2000 मेगावाट के सोलर प्लांट पर काम कर रहे हैं. इससे दोनों राज्यों के किसानों को सस्ती और स्वच्छ बिजली मिलेगी. इसके साथ ही सिंहस्थ कुंभ को शानदार तरीके से कराने के लिए यूपी सरकार के साथ MoU हुआ है.
आज वाराणसी में 'श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट' के साथ बैठक में श्रद्धालु प्रबंधन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्वच्छता प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने दर्शन व्यवस्था और मोबाइल ऐप आधारित टोकन सिस्टम की जानकारी दी।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 31, 2026
प्रयागराज कुम्भ और श्री… pic.twitter.com/DXlvXnof0P
आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कमाल हो गया. उन्होंने 11 वर्षों के कार्यकाल में असंभव से असंभव काम को उन्होंने कर दिखाया. पहले भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है. इस साल के अंत तीसरा अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इसे साकार करने में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा.
लाल सलाम को आखिरी सलाम
नक्सलवाद पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल (30 मार्च) लोकसभा में नक्सलवाद के खात्मे पर बोल रहे थे. उन राज्यों में मध्य प्रदेश भी एक था. नक्सलवाद के दंश से हम वर्षों तक परेशान थे. एमपी से ही नहीं बल्कि पूरे देश से लाल सलाम को आखिरी सलाम हो रहा है. नक्सलवादियों ने आदिवासी अंचलों में खून की नदियां बहायी, लोगों को प्रताड़ित किया और अन्याय किया. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस जैसी कुछ पार्टियों ने अपने क्षुद्र स्वार्थ के लिए लाल सलाम को बढ़ावा देने का प्रयास किया. इस वजह से उनके कई नेता भी मारे गए. राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए विपक्षी पार्टियों ने इसे बढ़ावा दिया था.
धार्मिक पर्यटन से रोजगार मिल रहा
धार्मिक पर्यटन के बारे में चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि इससे लोगों को रोजगार प्रदान किया जा सकता है. विकास की नई गाथा गायी जा सकती है. बाबा महाकाल के आशीर्वाद से आज उज्जैन कहां से कहां पहुंच गया है. पहले बाबा विश्वनाथ का धाम बना फिर बाबा महाकाल लोक का विस्तार हुआ. देश भर में धार्मिक पर्यटन को लेकर माहौल है.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में टीईटी विवाद ने पकड़ी रफ्तार, 12 शिक्षक संगठन एक साथ करेंगे प्रदेश व्यापी आंदेलन
दोनों राज्यों के संबंध के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का संबंध भगवान राम और कृष्ण के काल से गहरा है. अयोध्या से वनवास की ओर निकलकर चित्रकूट में 11 सालों का वनवास का अद्वितीय समय काटा. भगवान कृष्ण ने कंस को मार करके उज्जैन पहुंचकर 64 कला, 14 विद्या, 18 पुराण और 4 वेदों का अध्ययन किया. सांदीपनि आश्रम में वे शिष्य से महागुरु बने.