Vistaar NEWS

Bhopal News: विस्तार न्यूज की खबर का बड़ा असर, छात्रों को मिला नया स्कूल का भवन

Vistaar News impact

विस्तार न्यूज की खबर का असर हुआ

Bhopal News: विस्तार न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है, यहां कड़ाके की ठंड में कटारा हिल्स के सांदीपनी स्कूल के बच्चे शुभारंभ होने के बाद भी पुरानी जर्जर बिल्डिंग पर बैठने पर मजबूर थे, जब विस्तार न्यूज ने प्राथमिकता से खबर दिखाई तो जिम्मेदारों ने संज्ञान लेते हुए छात्रों को नया सांदीपनी स्कूल भवन दिलाया है, जिसके बाद छात्र हाथ जोड़कर विस्तार न्यूज़ का धन्यवाद करते दिखाई दे रहे हैं.

विस्तार न्यूज़ की खबर का क्या असर हुआ?

25 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कटारा हिल्स के सांदीपनी स्कूल के नए भवन का शुभारंभ किया था, उसके बावजूद भी छात्रों को नए भवन में बैठने की परमिशन नहीं मिल रही थी ,क्योंकि नए भवन बनाने वाले ठेकेदार की कुछ पेमेंट रुकी हुई थी. इसके कारण ठेकेदार ने कटारा हिल्स के स्कूल प्रिंसिपल को नई बिल्डिंग हैंडओवर नहीं किया था. जब विस्तार न्यूज़ ने प्राथमिकता से खबर चलाई, तो उसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें-Gwalior: जीवाजी विश्वविद्यालय में बढ़ रहे छात्रों के साथ रैगिंग और मारपीट के मामले, 15 दिनों में तीसरी शिकायत

छात्रों के चेहरे पर खुशी

बता दें कि 30 करोड़ की लागत से बना हुआ सांदीपनी स्कूल अपने आप में एक भव्यता दर्शाता है, जहां नया भवन मिलने के बाद छात्रों के चेहरों में खुशी देखने को मिल रही है, हालांकि बच्चों के चेहरे की खुशी के लिए विस्तार न्यूज़ लगातार स्कूल शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप से सवाल करता रहा. उसके बाद बच्चों को नया भवन मिल गया है.

Exit mobile version