Vistaar NEWS

Bhopal: सड़क पर नमाज न पढ़ें और निर्धारित जगह पर ही कुर्बानी दें, बकरीद पर वक्फ बोर्ड ने एडवाइजरी की जारी

waqf board

मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड

Bhopal: देशभर भर में कल यानी 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा. इस त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है. इसी बीच त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर की वक्फ संस्थाओं, मस्जिदों और इंतजामिया कमेटियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन निर्देशों में स्वच्छता, कानून व्यवस्था और धार्मिक मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है.

वक्फ बोर्ड की अपील

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि कुर्बानी केवल निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही की जाए. कुर्बानी स्थलों को चारों ओर से ढंकने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं. इतना ही नहीं बोर्ड ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने और शासन के नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है साथ ही कुर्बानी से जुड़े फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से भी मनाही की है.

बोर्ड के निर्देशों में कहा गया है कि

बोर्ड के निर्देशों में ये भी कहा गया है कि ईद की नमाज केवल ईदगाह और मस्जिद परिसरों में ही अदा की जाए तथा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज से बचा जाए. यदि किसी स्थान पर भीड़ अधिक होने की संभावना हो तो स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. वक्फ बोर्ड ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की है.

15 हजार संस्थाओं को निर्देश जारी

वक्फ बोर्ड ने कहा है कि प्रदेशभर में मस्जिद, कब्रिस्तान, दरगाह, मदरसे और अन्य वक्फ संपत्तियों से जुड़ी करीब 15 हजार संस्थाओं को निर्देश भेजे गए हैं. सभी जिला कलेक्टरों और जिला वक्फ कमेटियों से समन्वय बनाकर त्योहार को शांति से संपन्न कराने की अपील की गई है.

ये भी पढे़ं- ‘यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस कॉकरोच जनता पार्टी से मदद मांग रही’, BJP विधायक बोलीं- इतने साल नेतृत्व करने वाले दल का ये हाल है

Exit mobile version