PM Kisan Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. केंद्र सरकार ने इस योजना से जुड़े किसानों के अकाउंट में 21 किस्तें पहले ही ट्रांसफर कर दी है, और अब अगली किस्त 22वीं अभी ट्रांसफर होनी बाकी है. किसान इस किस्त का बहुत समय से बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि किसानों के खातें में पैसा कब तक आएगा.
फरवरी के आखिरी हफ्ते में आ सकती है 22वीं किस्त
सरकार के पिछले तीन वर्षों का डेटा एनालिसिस किया जाए तो सरकार ने अक्सर साल की पहली किस्त फरवरी माह के आखिरी हफ्ते में जारी की है. किसानों के खातें में आखिरी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. इसी पैटर्न के आधार पर उम्मीद लगाई जा रही है कि फरवरी 2026 के अंत तक योजना के पात्र किसानों के खातों में 2 हजार की अगली किस्त DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख का सरकार ने ऐलान नहीं किया है.
तीन किस्तों में राशि होती है ट्रांसफर
आपको बता दें कि केंद्र सरकार हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर करती है. ऐसे में किसानों का अगली किस्त का इंतजार कब खत्म होगा, पिछले सालों की तारीखों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है. अब देखना होगा कि किसान योजना का पैसा पात्र किसानों के अकाउंट में तब आएगा.
किन किसानों को मिलेगा फायदा?
- पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा, जिनके नाम पर खेती करने वाली जमीन रजिस्टर्ड है. अगर कोई किसी दूसरे की जमीन पर बटाई या किराए पर खेती करना है, लेकिन जमीन उसके नाम पर नहीं है, तो ऐसे में उसे इस योजना का लाभ लेने योग्य नहीं माना जाएगा.
कैसे चेक करें?
- किसानों को योजना की 22वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा. फिर आपको बेनिफिशियरी पर जाना होगा, इसके बाद आप अपना नाम देख सकते हैं.
ये भी पढे़ं- लोकल ऑडिट में बड़ा खुलासा, सप्लायरों को किया गया दोहरा भुगतान, मृतकों के नाम पर बांट दी संबल पेंशन
