Ladli Behna Yojana: खत्म हुआ लाडली बहनों का इंतजार! इस तारीख को आएगी 35वीं किस्‍त, सीएम मोहन यादव देंगे सौगात

Ladli Behna Yojana: महिलाओं के खातें में पैसा कब आएगा इसकी तारीख सामने आ गई है. इस तारीख को बहनों के खातों में 1500 रुपये की राशि जमा की जाएगी.
Ladli Behna Yojana november month 30th installment cm mohan yadav 1500 rupees

लाडली बहना योजना (फाइल तस्वीर)

Ladli Behna Yojana 35th Installment: मध्‍य प्रदेश में लाडली बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है. प्रदेश की लाखों बहनों को जिस 35वीं किस्‍त का इंतजार था, वह अब खत्म होने वाला है. क्योंकि अब महिलाओं के खातें में पैसा कब आएगा इसकी तारीख सामने आ गई है. इस तारीख को बहनों के खातों में 1500 रुपये की राशि जमा की जाएगी.

योजना की 34 किस्‍तें ट्रांसफर हो चूकी है

लाडली बहना योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में 34 किस्‍तें ट्रांसफर की जा चुकी है. प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई इस राशि से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है और उन्‍हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता राशि सीधे बहनों के खातों में भेजी जाती है.

12 अप्रैल को आएगी 35वीं किस्‍त

सीएम मोहन यादव 12 अप्रैल रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित होने वाले एक भव्‍य कार्यक्रम के दौरान सीएम लाडली बहनों के खातों में योजना की 35वीं किस्‍त जारी करेंगे. भाई दूज के बाद से महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की राशि भेजी जा रही है.

सीएम मोहन यादव सिहोर जिले से 2,40,000 से अधिक महिलाओं के खातों में लगभग 35.39 करोड़ रुपये की राशि को सिंगल क्लिक के माध्‍यम से हस्‍तांतरित करेंगे और लाडली बहनों को 35वीं किस्‍त की सौगात देंगे.

कई विकास कार्यों को हाेगा शिलान्‍यस

इस भव्‍य कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्‍यस भी करेंगे. इन सभी कार्यों पर कुल 184.92 करोड़ से अधिक की लागत आएगी. इसमें कई खास और महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं. इसमें आंगनवाड़ी भवन, नदी घाट, पुलिया निर्माण, संदीपन स्‍कूल भवन और एक उप-तहसील कार्यालय जैसे कार्य शामिल है.

लाडली बहना योजना से महिलाएं हो रही सशक्त

आपको बता दें कि लाडली बहना योजना मध्‍य प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी और खास योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना से महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाया जा रहा है.

ये भी पढे़ं- MP News: मानहानि केस में राहुल गांधी की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, कार्तिकेय सिंह को अदालत ने नोटिस देकर 2 हफ्तों में मांगा जवाब

ज़रूर पढ़ें