Vistaar NEWS

कौन हैं उषा ठाकुर? जिन्होंने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बताया ‘नर पिशाच’

उषा ठाकुर

उषा ठाकुर

Who is Usha Thakur: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव अपने बयान के कारण चर्चा में हैं. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद पप्‍पू यादव ने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है. हालांकि पप्‍पू यादव के बयान पर महू से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्‍होंने पप्पू यादव पर हमला बोलते हुए ‘नर पिशाच’ तक कह दिया है.

महिलाओं को लेकर पप्पू यादव की टिप्पणी पर उषा ठाकुर ने कहा कि  ऐसे बयान समाज के लिए खतरनाक हैं. इससे पहले भी उन्‍होंने अपनी ही पार्टी के विधायक प्रीतम लोधी पर एक्‍शन लेने की बात कही थी. उषा ठाकुर अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं.  ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर उषा ठाकुर कौन हैं ?

कौन हैं उषा ठाकुर?

उषा ठाकुर मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम हैं, उनका जन्म  3 फरवरी 1966 को इंदौर में हुआ था. पढ़ाई में भी वे हमेशा ही अव्‍वल रही हैं, उन्‍होंने ने एमए, एमएड और एमफिल जैसी ड‍िग्री हास‍िल की हैं. मूलरूप से उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत संघ से की थी. यही पर काम करते हुए उन्‍होंने अपनी जमीन पर पहचान बनाई.

शिवराज सरकार में बनाई गई थी मंत्री

उषा ठाकुर करीब 2 दशक से राजनीति मं सक्रिय बनी हुई हैं. पहली बार उन्‍होंने साल 2003 में व‍िधायकी का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी. इसके बाद साल 2013 से लगातार विधायक चुनकर आ रही हैं. पहली बार मंत्री उन्हें शिवराज सरकार में बनाया गया था. साल 2020 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार में  पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास विभाग की मंत्री बनाई गई थीं. इस समय वह इंदौर की महू विधानसभा सीट से विधायक हैं.

उषा ठाकुर साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जीतकर आई थी. इसके बाद मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया था. हालांकि उषा ठाकुर को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया, उनके साथ-साथ कई पुराने मंत्रियों को भी दोबारा मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली. 

ये भी पढ़ें: ‘केजरीवाल के मन में शीशमहल…’, प्रवेश वर्मा ने जारी कीं नए आवास की तस्‍वीरें, AAP ने बताया फर्जी

Exit mobile version