Bigg Boss 20: बिग बॉस में धूम मचाने आ रही हैं बॉक्सिंग क्वीन मैरी कॉम, सलमान के शो में शामिल होंगे ये सेलेब्स
Kamakhya Reley
बिग बॉस 20
भारतीय बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम बॉक्सिंग रिंग के बाद अब बिग बॉस के घर में धूम मचाने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम बिग बॉस 20 में नजर आने वाली हैं. कॉम पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. टीवी एक्ट्रेस कनिका मान भी बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने जा रही हैं. कनिका इससे पहले एक और रियल्टी शो कर चुकीं हैं. वह खतरों के खिलाड़ी 12 में भी भाग ले चुकी हैं. भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नाम भी बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट लिस्ट में सामने आया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टेलीविजन से की थी. आम्रपाली के आने से शो में भोजपुरी तड़का देखने को मिलेगा. रियल्टी शो स्टार कुशल तंवर उर्फ गुल्लू भी बिग बॉस 20 में बटोर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. बता दें,गुल्लू एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस और स्प्लिट्सविला 16 का खिताब जीत चुके हैं. फेमस वेबसीरीज पंचायत के लोकप्रिय एक्टर आसिफ खान का नाम भी सामने आया है. बता दें, आसिफ ने इस सीरीज में गणेश का किरदार निभाया था. इस छोटे से रोल से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की. बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में माही विज का नाम भी शामिल है. इस साल की शुरुआत से ही एक्ट्रेस जय भानुशाली से तलाक की खबरों के चलते सुर्खियों में बनीं हुई थीं. पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी भी बिग बॉस 20 में नजर आ सकती हैं. ईशा इन दिनों सिंगर बादशाह से तलाक की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं.