Entertainment-gallery

ANIRUDH-KAVYA

अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी रचाएंगी काव्या मारन, जानें कितना है दोनों में उम्र का फासला

Anirudh-Kavya Age Gap: साउथ म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 21 नवंबर को चेन्नई में दोनों का ग्रेंड वेडिंग रिसेप्शन होने वाला है. इस हाई-प्रोफाइल शादी के जश्न की तैयारियां बड़ी धूमधाम से चल रही हैं.

Sara Tendulkar

कितनी पढ़ी लिखी हैं सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर? कम उम्र में ही बिजनेस की दुनिया में रखा कदम

Sara Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज 12 अक्टूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. सारा के बर्थ्डै के खास मौके पर पिता सचिन ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर कर जमकर प्यार लुटाया है. सारा ने बेहद ही कम उम्र में न सिर्फ बिजनेस की दुनिया में कदम रखा बल्कि अपनी एक खास पहचान भी बनाई. उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनके बारे में...

who-is-nana-patekar-wife-neelkanti-patekar-family-members-history

जानिए नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन हैं? किससे हुई थी शादी 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया. अभिनेता गोवा स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर्स के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई.

nana patekar

नाना पाटेकर के ये आइकॉनिक डायलॉग्स, जो मरने के बाद भी रहेंगे अमर

Nana Patekar Famous Dialogues List; आज 8 अक्टूबर 2026 का दिन सिनेमा जगत के लिए बहुत बुरी खबर लेकर आया. दुनियाभर में मशहूर जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. उनकी मौत की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है. नाना पाटेकर आज इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन फिल्मों में उनकी आवाज सदियों तक लोगों के कानों में गूंजती रहेगी. उनकी वर्षों पुरानी फिल्मों की कॉमेडी और डायलॉग आज भी खूब फेमस हैं. आइए जानते हैं नाना पाटेकर के उन कॉमेडी सीन और डायलॉग के बारे में, जिनकी वजह से फिल्में हिट हुईं और वे लोगों के दिलों पर राज करने लगे.

Ranveer Allahbadia Juhi Bhatt Maldives Photos

करोड़पति यूट्यूबर की बांहों में नजर आया प्यार, समंदर किनारे जूही-रणवीर की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग!

Ranveer Allahbadia Juhi Bhatt Maldives Photos: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. Ranveer अपनी लेडीलव जूही भट्ट के साथ मालदीव में रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं.

Anjali Anand

बॉडी शेमिंग के कारण एक्टिंग छोड़ने वाली थी अंजलि

Anjali Anand: बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस अंजलि आनंद आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं. एक वक्त ऐसा आया, जब उन्होंने एक्टिंग का सपना हमेशा के लिए छोड़ने का मन बना लिया था. यहां तक कि वह देश भी छोड़ना चाहती थीं.

Deepika Padukone Baby

दीपिका पादुकोण ने दिया दूसरी बेटी को जन्म, रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी

Deepika Second Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की. पोस्ट सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सितारों ने दोनों को जमकर बधाई देना शुरू कर दिया.

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रूथ प्रभु की गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें वायरल, पति राज निदिमोरू ने बरसाए फूल

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं. सामंथा इन दिनों लगातार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनकी गोद भराई का समारोह हुआ, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है.

Hanuman Ansh Cast Fees

नीम करौली बाबा से लेकर महंत जी तक, ‘हनुमान अंश’ के किस किरदार को मिले कितने पैसे? जानिए

Hanuman Ansh Cast Fees: हनुमान अंश मूवी जो कि नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है, सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. मात्र 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म को रिलीज के लिए थिएटर तक नहीं मिल रहे थे. लेकिन अचानक से ऐसा चमत्कार हुआ कि देखते ही देखते फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने लगा. फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी, जिससे हनुमान अंश मूवी को अच्छा-खासा मुनाफा होने लगा. इस बीच साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टाक्सिक' (Toxic) भी रिलीज हुई, लेकिन हनुमान अंश के क्रेज के आगे उस फिल्म का दबदबा नहीं चल सका और हनुमान अंश अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है. सैकनीलक की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 33 दिनों में कुल लगभग 142.29 करोड़ से 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. अब दर्शकों के मन में यह सवाल है कि हनुमान अंश में किरदार निभाने वाले कलाकारों ने मेकर्स से कितने पैसे लिए हैं.

Mirzapur Movie

कालीन भैया के रोल के लिए पंकज त्रिपाठी ने वसूली मोटी रकम, मुन्ना और गुड्डू भैया को मिली इतनी फीस!

Mirzapur Movie Cast Fees: साल 2018 में ओटीटी के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर पहली बार 'मिर्जापुर' सीरीज रिलीज हुई थी, जिसका क्रेज आज भी देखने को मिल रहा है. लोगों ने इस सीरीज को खूब पसंद किया, जिसके बाद यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में से एक बन गई. वहीं हाल ही में 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में इस सीरीज पर आधारित 'मिर्जापुर: द मूवी' फिल्म रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. ट्रेलर रिलीज होते ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर छा गई थी और कालीन भैया व मुन्ना भैया के किरदारों की चर्चाएं होने लगी थीं. वहीं अब यह फिल्म अपने शुरुआती दिनों से ही जबरदस्त कमाई कर रही है और फिल्म में नजर आ रहे सभी किरदारों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस बीच अब कई लोगों के मन में यह सवाल है कि फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले एक्टरों ने कितना चार्ज किया है और निर्देशक गुरमीत सिंह ने इन कलाकारों को कितना पैसा दिया है.

ज़रूर पढ़ें