‘आरी आरी’ से लेकर ‘तम्मा तम्मा’ तक, ‘धुरंधर 2’ के इन 7 सदाबहार गानों ने जीता फैंस का दिल, देखें लिस्ट
शिवेंद्र कुशवाहा
धुरंधर 2 के मशहूर गाने
बॉम्बे रॉकर्स का मशहूर गाना ‘आरी आरी’ अपने समय का बड़ा हिट रहा है, जिसकी दमदार धुन आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है. अब फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक एक्शन सीन में इस गाने का इस्तेमाल कर इसे और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया गया है. आमिर खान और माधुरी दीक्षित का मशहूर रोमांटिक गाना ‘हम प्यार करने वाले’ अपनी सदाबहार गायकी के लिए आज भी बेहद लोकप्रिय है. अब फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक टेंशन वाले सीन में इस गाने का इस्तेमाल कर उस पल को और भी गहरा बना दिया गया है.खालिद का मशहूर इंटरनेशनल गाना ‘दीदी’ अपनी अनोखी धुन और स्टाइल के लिए दुनिया भर में मशहूर रहा है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री पर इस गाने का इस्तेमाल कर उस सीन को और भी स्टाइलिश बना दिया गया है.नुसरत फतेह अली खान की मशहूर कव्वाली ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ अपने रूहानी अंदाज और सूफी संगीत के कारण आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ में इस क्लासिक गाने के इस्तेमाल ने फिल्म के सीन और भी ज्यादा प्रभावशाली और यादगार बना दिया है. संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का सुपरहिट गाना ‘तम्मा तम्मा’ अपने जबरदस्त डिस्को स्टाइल और डांस बीट्स के लिए आज भी बेहद मशहूर है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ में इस गाने के इस्तेमाल ने संबंधित सीन को और भी ज्यादा मनोरंजक और खास बना दिया है.नुसरत फतेह अली खान की रूहानी कव्वाली ‘मन अटकेया’ अपनी सूफी गहराई और सादगी के लिए जानी जाती है, जो सीधे रूह को छू लेती है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में इस गाने का इस्तेमाल कहानी में एक नया और दिलचस्प मोड़ पैदा करता है. फिल्म ‘त्रिदेव’ का ब्लॉकबस्टर गाना ‘तिरछी टोपीवाले’ अपनी शानदार धुन और 80 के दशक के जादू के लिए आज भी बेहद मशहूर है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक फ्लैशबैक सीन में इस गाने का इस्तेमाल दर्शकों को पुरानी यादों के सफर पर ले जाता है.