मार्च 2026 में होगी फिल्मों की जबरदस्त भिड़ंत, ‘धुरंधर-2’ समेत रिलीज होंगी ये 5 बड़ी मूवीज
शिवेंद्र कुशवाहा
मार्च में ये बड़ी फिल्में होंगी रिलीज
मार्च में वैसे तो कई फिल्में आ रही हैं, लेकिन सबकी निगाहें मुख्य रूप से 5 फिल्मों पर टिकी हैं. इनमें से 2 तो ऐसी हैं जिनका फैंस पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे हैं. महीने की पहली बड़ी रिलीज ‘चरक’ होगी जो 6 मार्च 2026 को आएगी. दो लाख वाली इस फिल्म में अंजलि पाटिल मुख्य भूमिका निभा रही हैं. मार्च के दूसरे हफ्ते में यानी 13 तारीख को ‘गबरू’ रिलीज होगी.’बॉर्डर 2′ के बाद यह इस साल सनी देओल की दूसरी फिल्म है,जिसकी बजट दो से तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है.19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े धमाके होंगे.करीब 250 करोड़ में बनी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इसी दिन रिलीज हो रही है. फिल्म में अक्षय खन्ना नजर नहीं आएंगे जिससे फैंस थोड़े निराश जरूर हैं पर फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है.करीब 500 की लागत से बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश का जलवा देखने को मिलेगा. 26 मार्च 2026 को पवन कल्याण अपनी सबसे चर्चित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वे न केवल साउथ और हिंदी दर्शकों के चहेते हैं, बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी फिल्में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 150 से 200 करोड़ की लागत से बनी है.