नेचर लव और सादगी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है रश्मिका मंदाना का आलीशान घर, देखिए तस्वीरें
शिवेंद्र कुशवाहा
राशिक मंदान
मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने साउथ और बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है और वह अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी सादगी और सुंदर घर के लिए चर्चा में रहती हैं. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.रश्मिका मंदाना के पास लगभग 70 करोड़ की संपत्ति है और कर्नाटक में उनका 8 करोड़ का एक खूबसूरत घर है.रश्मिका को प्रकृति से बहुत प्यार है जिसका अंदाजा उनके कर्नाटक वाले घर के बड़े और हरे-भरे लॉन से लगाया जा सकता है. रश्मिका अपने डॉगी ‘ऑरा’ के साथ इसी घर में रहती हैं, जिसकी झलकियां वह अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाती रहती हैं. रश्मिका अक्सर अपने घर की शानदार खुली छत यानी टेरेस पर फोटोशूट कराती हैं,जहां खुले आसमान और सूरज की रोशनी के बीच वह बेहद खूबसूरत लगती हैं.रश्मिका के घर में व्हाइट, ग्रे और बेज जैसे कलर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर में शांति और बनी रहती है. एक्ट्रेस अपने घर में गार्डनिंग भी करती हैं, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलता है. राश्मिका के इस शौक से साफ पता चलता है कि उनका नेचर से बहुत लगाव है.