झड़ते-टूटते बालों से हैं परेशान? तो घर बैठे अपनाएं ये आदतें, बाल बनेंगे मजबूत
Vistaar News Desk
हेयर फॉल
झड़ते-टूटते बालों से बचने के लिए हफ्ते में एक या दो बार ऑयलिंग करें. नारियल या किसी भी तेज से हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें. अपने बालों को मजबूत रखने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें शामिल करें. मजबूत और घने बालों के लिए हर दिन 1 से 2 आंवला खाए. आंवलें में मौजूद विटामिन सी बालों की ग्रोथ में मदद करता है. गीले बालों को कंघी न करे. साथ ही इसे तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने से बचें. हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें. बालों को बार-बार स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर और कलर करने से बचे. साथ ही स्ट्रॉंग केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का भी कम इस्तेमाल करें. शरीर हो हाइड्रेटेड रखे और रोजाना कम से कम 8 से 10 ग्लास जरूर पिएं. इससे अपके बालों को भी मजबूती मिलेगी. सोने से पहले बालों को बहुत टाइट बांधने से बचे और ढीली चोटी करें. इससे अपके बालों पर खिंचाव कम रहेगा और बाल भी कम टूटेंगे.