Plant Growing From Single Leaf: गांव के लोग हों या शहर के, हर कोई अपने घर में छोटे-छोटे पौधे लगाना पसंद करता है. ये पौधे जितने खूबसूरत लगते हैं, उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं. क्योंकि ये पौधे शुद्ध हवा देते हैं और घर का वातावरण साफ रखते हैं. लेकिन इन पौधों के बीज मार्केट में काफी महंगे मिलते हैं, जिस वजह से लोग इन्हें खरीद नहीं पाते. अब आपको डंठल या बीज से पौधे तैयार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप सिर्फ एक पत्ते से ही नया पौधा तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
Best Places To Visit In October: अक्टूबर का महीना घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम सुहाना होने लगता है. इस महीने कई छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं, ऐसे में आप घूमने का प्लान बना सकते हैं. 2 अक्टूबर की छुट्टी के साथ आप 3 से 5 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. अगर आप कम समय में अच्छी जगह घूमना चाहते हैं तो इन पांच जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
Ganesh Visarjan Prasad Modak Option: अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा को विदाई देने से पहले भक्त उनके लिए अलग-अलग तरह के प्रसाद तैयार करते हैं. गणेश विसर्जन के मौके पर घर में आसानी से बनने वाली मिठाइयां और पारंपरिक पकवान बनाए जा सकते हैं. भगवान गणेश को मोदक प्रिय माना जाता है, इसलिए प्रसाद में मोदक जरूर शामिल किए जाते हैं. इसके अलावा लड्डू, पूरण पोली, पंचामृत और फल भी बप्पा को भोग में अर्पित किए जा सकते हैं.
Seasonal Viral Fever Prevention Tips: मानसून अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. कभी बारिश तो कभी धूप, मौसम के इस अचानक बदलाव के चलते शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगता है. वातावरण में अचानक होने वाले इस परिवर्तन से सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीज काफी बढ़ जाते हैं. इन बीमारियों की वजह से शरीर बहुत कमजोर हो जाता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन मौसमी बीमारियों से खुद का बचाव कैसे करें.
menstrual traditions in India: महिलाओं को पीरियड्स आना एक नेचुरल प्रोसेस है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लड़कियों को पहली बार पीरियड्स आमतौर पर 10 से 15 वर्ष की उम्र के बीच आने शुरू होते हैं. आज के दौर में भी अगर पहली बार किसी लड़की को पीरियड्स आ जाएं, तो वह अपने घर वालों को बताने से डरती है और खुलकर बात नहीं कर पाती है. वहीं आज के समाज में भी लोग पीरियड्स जैसे शब्द को बोलने में सकुचाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि देश के कुछ इलाकों में ऐसे भी लोग और समाज हैं, जहां अगर किसी लड़की को पहली बार या महिलाओं को पीरियड्स आते हैं, तो इस अवसर को एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है. आइए जानते हैं कि किन जगहों पर पीरियड्स होने पर जश्न मनाया जाता है.
Raksha Bandhan Sweet Prices: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और इस बीच आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी. रक्षाबंधन के इस खास त्योहार पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के साथ ही थाली में मिठाइयां भी रखती हैं और अपने हाथों से भाई को खिलाती हैं. वहीं घरों में काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू के साथ-साथ हर वैरायटी की मिठाइयों को घर वाले बड़े ही चाव से खाते हैं और घर आए मेहमानों को भी खिलाते हैं. लेकिन अब सरकार ने हर तरह की मिठाई के दाम बढ़ा दिए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी मिठाई बाजार में अब कितने में मिल रही है.
Raksha Bandhan Lipstick Gifts: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और हिंदू परिवार इस खास पर्व को मनाने के लिए तैयार हैं. घर से दूर-दराज रह रहे भाई घर जाने की तैयारी में हैं, वहीं पढ़ाई या कामकाज के सिलसिले में बाहर रहने वाली बहनें भी घर पहुंच रही हैं. जिनकी शादी हो गई है, वे बहनें भी भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जा रही हैं. रक्षाबंधन का यही वह त्योहार है, जब भाई और बहन आपस में मिलते हैं और अपने रिश्ते को और भी ज्यादा गहरा और मजबूत बनाते हैं. एक तरफ जहां बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ भगवान से उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई राखी बंधवाने के बाद अपनी बहनों को कुछ न कुछ गिफ्ट्स देते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी बहनों को इस रक्षाबंधन पर खुश करना चाहते हैं, तो उन्हें उनकी मनपसंद और कुछ अलग गिफ्ट्स दे सकते हैं.
Raksha Bandhan Trendy Gift Sets: रक्षाबंधन का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. इस बार रक्षाबंधन का त्योहार अगस्त महीने के अंतिम दिनों में है. 28 अगस्त को रक्षाबंधन के इस खास दिन पर बहनों को न केवल भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधनी चाहिए, बल्कि उन्हें कुछ गिफ्ट भी देना चाहिए ताकि भाई-बहन का यह त्योहार और भी ज्यादा यादगार बन सके. गिफ्ट न केवल वस्तुएं होते हैं, बल्कि ये रिश्ते को मजबूत करने का जरिया भी होते हैं. इसलिए इस रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाइयों को राखी बांधने के साथ-साथ कुछ न कुछ यादगार और किफायती गिफ्ट जरूर दें. आइए हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें देकर आप अपने इस खास पल को और भी ज्यादा मजबूत और यादगार बना सकेंगी.
Best Historic Places Independence Day: 15 अगस्त के दिन हर भारतीय छुट्टी पर रहता है. इस खास दिन पर लोग अपने कामकाज से छुट्टी लेकर आज़ादी का जश्न मनाते हैं. वहीं कई लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने के लिए जाते हैं. ऐसे में हम आपको उन 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ आप 15 अगस्त के दिन घूमने के लिए जा सकते हैं. ये स्थल पर्यटकों की पहली पसंद हैं और इनका इतिहास से गहरा रिश्ता भी है. इन जगहों पर जाने से आप भारत के इतिहास के बारे में भी जान सकते हैं. इसके अलावा, आपको यहां प्रकृति का शानदार नज़ारा देखने को मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलती है और बिताए गए लम्हे यादगार हो जाते हैं.
Easy ways to quit smoking: स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक है, ये जानते हुए भी कई लोग सिगरेट नहीं छोड़ पाते हैं. लाखों उपाय करने के बाद भी सिगरेट नहीं छूटती है. मार्केट में इसकी लत से छुटकारे के लिए कई दवा और दूसरे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं लेकिन फिर भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है.