लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब खाते में आएंगे 1500 रुपए
शिवेंद्र कुशवाहा
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त कब जारी होगी
हर महीने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की किस्त अलग-अलग स्थानों से DBT के माध्यम से जारी करते हैं. अब तक लाड़ली बहना योजना की 37 किस्तें जारी हो चुकी हैं. 37वीं किस्त 14 जून 2026 को सीएम मोहन यादव ने सिंगल-क्लिक से 1,500 जारी किए थे. बता दें कि लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को पहले हर महीने 1,200 रुपये दिए जाते थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 1,500 रुपये कर दिया गया है. जुलाई महीने में आने वाली अगली यानी 38वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का सरकार की ओर से अभी तक ऐलान नहीं किया गया है.हालांकि, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जुलाई महीने के मध्य में मुख्यमंत्री 38वीं किस्त की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं. बता दें कि जुलाई महीने की किस्त केवल उन्हीं पात्र महिलाओं के खातों में आएगी, जिनकी e-KYC प्रक्रिया पूरी होगी. वहीं जैसे ही किस्त जारी होगी लाभार्थी लाड़ली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकेंगी.