Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जानें किस दिन होगी जारी
शिवेंद्र कुशवाहा
लाडली बहना योजना
बता दें कि अब तक लाड़ली बहना योजना की 40 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जहां पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं.जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के गुरुवाही में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे.कार्यक्रम के दौरान सीएम विभागों की प्रदर्शनियां भी देखेंगे और विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी देंगे.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उमरिया जिले के इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का पैसा जारी कर सकते हैं.पात्र महिलाएं अब 14 अक्टूबर का इंतजार कर रही हैं कि उनके खाते में जल्द से जल्द योजना की राशि आए.रक्षाबंधन के समय मोहन यादव की तरफ से महिलाओं को 250 रुपये का बड़ा तोहफा दिया गया था, जिसके बाद राशि 1500 रुपये हो गई थी.अब बहनें इंतजार कर रही हैं कि क्या नवरात्रि या भाई दूज के मौके पर फिर से सीएम डॉ. मोहन यादव राशि बढ़ाएंगे.योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर किस्त का स्टेटस चेक किया जा सकता है.