Mahesh Kewat Net worth: कितने अमीर हैं बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट? जानिए नेटवर्थ
शिवेंद्र कुशवाहा
बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट
नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में महेश केवट की चल और अचल दोनों प्रकार की संपत्तियों का खुलासा हुआ है. शपथ पत्र के अनुसार, महेश केवट के पास 2 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है. इसमें चल और अचल दोनों प्रकार की संपत्तियां शामिल हैं. वर्तमान में महेश की अचल संपत्तियों का बाजार मूल्य 2.53 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है. इन संपत्तियों में ओरछा क्षेत्र में स्थित कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि और आवासीय भवन शामिल हैं. कृषि भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 25 लाख रुपये है जबकि गैर-कृषि भूमि का बाजार मूल्य करीब 1.50 करोड़ रुपये बताया गया है. वहीं महेश केवट की चल संपत्ति 20.07 लाख रुपये है. इसमें उनके पास 1.60 लाख रुपये नकद हैं और शेष राशि दूसरे बैंक खातों में जमा है. वाहनों की बात करें तो महेश केवट के पास एक महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार है, जिसकी कीमत लगभग 12.75 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा, महेश के पास 26 ग्राम सोना है जिसकी वर्तमान कीमत करीब 4.16 लाख रुपये है.वहीं उनकी पत्नी के पास 190 ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत लगभग 47 हजार रुपये है और 35 ग्राम सोना है जिसकी कीमत करीब 5.60 लाख रुपये बताई गई है.