MP Rajya Sabha Election: बीजेपी प्रत्याशी महेश केवट ने नामांकन भरा; CM बोले- केवट समाज के प्रतिनिधित्व की कमी थी

केवट के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे. इस मौके पर महेश केवट ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है, उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा.
BJP candidate Mahesh Kewat has filed his nomination for the third Rajya Sabha seat.

राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी महेश केवट ने नामांकन दाखिल कर दिया है.

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच बीजेपी प्रत्याशी महेश केवट ने नामांकन दाखिल कर दिया है. केवट के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे. इस मौके पर महेश केवट ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है, उसे शत प्रतिशत निभाऊंगा.

CM बोले- पार्टी जो कहती है, पूरा करती है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि केवट समाज के प्रतिनिधित्व की कमी थी, जिसे पार्टी ने पूरा किया. सीएम ने कहा, ‘हमारे पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकन करवाया गया. हमारी पार्टी ने अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुसार फिर एक बार तीसरे प्रत्याशी का नामांकन भरा गया. मतदान 18 तारीख को है. समय सीमा में हमारे योग्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया. महेश केवट युवा मोर्चा, एबीवीपी, संघ सभी जगहों पर सक्रिय रहे हैं. महेश केवट को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ ही लाया गया है. हमारी पार्टी जो कहती है, वो करके दिखाती है. मांझी, मल्लाह, केवट इस तरह के समाज के प्रतिनिधित्व की कमी थी. जिसको हमने पूरा किया.’

वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वोटिंग के लिए विधायकों की संख्या कम होने को लेकर कहा कि हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं. इसलिए हमने तीसरा प्रत्याशी उतारा है.

कांग्रेस बोली- BJP खरीद फरोख्त का खेल कर रही है

इसके पहले कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने तीसरी सीट के लिए नामांकन दाखिल किया है. राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भी प्रत्याशी उतारने पर मीनाक्षी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. मीनाक्षी ने कहा कि भाजपा के पास 10 विधायक कम हैं, इसके बावजूद भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है. इससे भाजपा की कथनी और करनी में फर्क साफ नजर आता है. वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने तीसरा कैंडिडेट उतारने पर कहा कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त करके तीसरी सीट को गलत तरीके से जीतना चाहती है.

ये भी पढ़ें: MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया, कहा- गोडसे की नहीं, गांधी की विचारधारा जीतेगी

ज़रूर पढ़ें