Gold-Silver Price Today: एमपी में फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, 13 जून को बढ़े दाम, जानिए लेटेस्ट प्राइस
शिवेंद्र कुशवाहा
सोना और चांदी
बता दें कि शुक्रवार यानी 12 जून को सोने की कीमत में 2,800 रुपये से ज़्यादा और चांदी में 5,000 रुपये की बड़ी तेज़ी आई थी. Bankbazaar.com के अनुसार, आज 13 जून को भी दोनों कीमती धातुओं के दामों में बढ़ोतरी हुई है. आज 22 कैरेट सोने के दाम 45 रुपये बढ़कर 13,715 रुपये प्रति ग्राम हो गए हैं, जो कल 13,670 रुपये थे. शनिवार को 8 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 360 रुपये बढ़कर 1,09,720 रुपये हो गए, जो शुक्रवार को 1,09,360 रुपये थे. आज 10 ग्राम सोने का भाव भी 450 रुपये की तेजी के साथ 1,37,150 रुपये पर पहुंच गया, जो कल 1,36,700 रुपये था.शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1 ग्राम के लिए 47 रुपये बढ़कर 14,401 रुपये और 8 ग्राम के लिए 376 रुपये बढ़कर 1,15,208 रुपये हो गया है.13 जून को 10 ग्राम सोने के दाम में भी 470 रुपये का उछाल आया है, जिससे इसकी कीमत कल के 1,43,540 रुपये से बढ़कर 1,44,010 रुपये पर पहुंच गई है. आज सर्राफा बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत भी 5,000 रुपये उछलकर 2,70,000 रुपये पर पहुंच गई है, जो कल 2,65,000 रुपये थी. शनिवार को 1 ग्राम चांदी का दाम 5 रुपये की बढ़त के साथ 270 रुपये हो गया है, जो कल शुक्रवार को 265 रुपये था.